Let’s travel together.

सिंहनिवास क्षेत्र में अवैध कॉलोनी कटवाने के मामले में पटवारी गिरिजेश श्रीवास्तव पर गिरी गाज

0 140

 

– शिवपुरी एसडीएम ने किया निलंबित

– पटवारी गिरिजेश श्रीवास्तव की हुई थी मंत्री को शिकायत

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर के आसपास अवैध कॉलोनी कटवाने के मामले में पटवारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। पटवारी साइलेंट पार्टनरशिप के जरिए विभिन्न स्थानों पर भू- माफियाओं के साथ कॉलोनी कटवाने में लगे हैं। इसी क्रम में मंत्री को हुई एक शिकायत के बाद शिवपुरी के पटवारी गिरजेश श्रीवास्तव को शिवपुरी एसडीएम ने अवैध कॉलोनी कटवाने के मामले में निलंबित कर दिया है। सिंहनिवास क्षेत्र में अवैध कॉलोनी कटवाने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।
शिवपुरी एसडीएम गणेश जयसवाल द्वारा जारी पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि शिवपुरी अनुविभाग क्षेत्र के सिंहनिवास में पटवारी गिरजेश श्रीवास्तव के कार्यकाल के दौरान कई कॉलोनियां काटी गई। सिंहनिवास क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां काटी गई, यहां पर भोले भाले लोगों को सुविधाओं का लालच देकर अवैध कॉलोनी काटी गई। जिस पर पटवारी गिरजेश श्रीवास्तव की प्रारंभिक दृष्टिकोण में मिलीभगत प्रतीत हुई। इस शिकायत के बाद मंत्री महोदय के द्वारा ग्राम वासियों को शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर शिवपुरी एसडीएम ने गिरजेश श्रीवास्तव पटवारी को निलंबित कर दिया है। एसडीएम द्वारा जारी आदेश में पदीय उदासीनता, लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के क्रम में यह कार्रवाई पटवारी गिरजेश श्रीवास्तव पर की गई है। वर्तमान में यह पटवारी हल्का क्रमांक 139 ठरा में पदस्थ है इससे पूर्व में पदस्थ सिंह निवास क्षेत्र के दौरान उन्होंने अपने पटवारी हल्का क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों का धड़ल्ले से जाल बिछावाया जिसमें कई भू माफियाओं के साथ साइलेंट पार्टनरशिप करते हुए यह काम किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811