Let’s travel together.

अहमदाबाद से यूपी जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 11 घायल

93

गुजरात के अहमदाबाद से यूपी जा रही बस मध्यप्रदेश के गुना में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस कंडक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त पंचर बस का स्टाफ उसमें जैक लगा रहा था, तभी ट्रक पीछे आ घुसा।हादसा चांचौड़ा-बीनागंज इलाके में बीनागंज से 14 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर हुआ। बताया गया है कि बस का टायर पंचर हो गया था।

स्टाफ टायर बदलने के लिए जैक लगा रहा था। इतने में ब्यावरा की ओर से आ रहे ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में बस के पीछे की तरफ बैठे 11 यात्री घायल हो गए। कंडक्टर संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने बीनागंज अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।बस में बैठे अधिकतर लोग गुजरात में मजदूरी और कंपनियों में काम करते हैं। हताहतों में ज्यादातर लोग यूपी के रहने वाले हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |     सावन में बढ़ा भोले बाबा का उत्साह, 120 युवाओं की कांवड़ यात्रा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811