Let’s travel together.

फिल्म ‘आरआरआर’ के नाटू नाटू गाने ने जीता बेस्ट सॉन्ग का अवार्ड  

97

Golden Globe Awards 2023:  राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ देश के साथ-साथ विदेश में भी खूब नाम कमा रही है। इस फिल्म की जापान से लेकर लॉस एंजेलिस तक कई देशों में स्क्रीनिंग हुई। कुछ दिनों पहले ही गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 की घोषणा की गई थी, जिसमें एस एस राजामौली की फिल्म को दो अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। अब हाल ही में इस फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए इंटरनेशनल लेवल पर सम्मानित किया गया है। इस गाने को एम. एम. कीरवानी ने गाया है।

दो अलग-अलग कैटेगरी में ‘आरआरआर’ थी नॉमिनेट 
एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दिसंबर में गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2023 के लिए दो अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर रामचरण और आलिया भट्ट स्टारर आरआरआर को बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म और ‘नाटू-नाटू’ गाने को बेस्ट ओरिजिनल गाने की नॉमिनेशन लिस्ट में ेशामिल किया गया था। जिसमें बेस्ट हॉलीवुड गानों के बीच साउथ की इस बिग बजट फिल्म ने बाजी मारी और बेस्ट ओरिजिनल गाने का खिताब जीता। नाटू-नाटू गाने के अलावा जिन गानों को ओरिजिनल गाने के लिए नॉमिनेशन मिला था उसमें टेलर स्विफ्ट की कैरोलिना व्हेयर द क्रॉडैड्स सिंग, गिलर्मो डेल टोरो के पिनोचियो से सियाओ पापा, टॉप गन से लेडी गागा की होल्ड माई हैंड: मेवरिक और ब्लैक पैंथर से लिफ्ट मी अप: वकंडा फॉरएवर शामिल थे। इस इंटरनेशनल अवॉर्ड में शामिल होने के लिए राम चरण, जूनियर एनटीआर और फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली भी मौजूद रहे।

दुनियाभर में आरआरआर को मिला शानदार रिस्पांस
इस अवॉर्ड फंक्शन में सम्मान मिलने के साथ-साथ पूरी दुनियाभर में राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म को लोगों का प्यार मिल रहा है। इंडिया के साथ-साथ विदेशी फैंस भी इस फिल्म की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। हाल ही में फिल्म की लॉस एंजेलिस में एक स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां जैसे ही थिएटर में आरआरआर का नाटू-नाटू गाना आया, तुरंत कुछ विदेशी फैंस सबकुछ भुलाकर जूनियर एनटीआर और रामचरण के रंग के रंगे नजर आए और उन्होंने चल रही स्क्रीनिंग के बीच में ही थिएटर में डांस करना शुरू कर दिया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |     मांढर को दी विधायक ने 67 लाख की सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811