Let’s travel together.

अत्यंत दुर्लभ वन्य प्राणीय और जलीय जीव-जन्तुओं के शोध पर कार्यशाला भोपाल में 20-21 जनवरी को

107

भोपाल : प्रदेश में पहली बार ऐसे दुर्लभ जीव जन्तुओं के शोध पर केन्द्रित दो दिनी कार्यशाला 20-21 जनवरी को भोपाल में आयोजित होगी। वन्य प्राणियों में बाघ, तेन्दुए, चीतल और मोर ऐसे वन्य जीव है जिन पर अनेकानेक शोध होते रहते हैं किन्तु वनों और जलीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले अत्यंत दुर्लभ जीव-जन्तुओं पर शोध कार्य और इस तरह की प्रजातियों पर चर्चा और जागरूकता बढ़ाने के लिए 20-21 जनवरी को लैसर नौन स्पीशीज ऑफ मध्यप्रदेश पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

म.प्र. राज्य जैव विविधता बोर्ड

भोपाल बर्ड्स संस्था और म.प्र. टाइगर फाउंडेशल सोसायटी के सहयोग से एसएनएचसी की इंडिया द्वारा कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

कार्यशाला में केरेकल, इंडियन

वुल्फ इंडियन, स्कीमर, फारेस्ट आउट लेह रिवर डॉलफिन, लैसर फ्लोरिकन, इंडियन औटर सहित म.प्र. में पाए जाने वाले बिच्छू और अरीसृप प्रजातियों पर गहन चर्चा बाद इनके संरक्षण के संदर्भ में रणनीति तैयार की जायगी।

कार्यशाला में यह होंगे शामिल

बाम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (मुम्बई), डब्लू, डब्लू, एफ-इंडिया, टाइगर वाच (राजस्थान) सलोम अली सेंटर फॉर ओर्निथोलॉजी (कोयंबटूर) जुलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया आदि संस्थाओं सहित वन विभाग के विषय-विशेषज्ञ भाग लेंगे।

पंजीकरण करा कर लिंक करें प्राप्त

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में भाग लेने वाले शोधकर्ता, विद्यार्थी और पर्यावरण प्रेमी सशुल्क पंजीकरण करवाने के लिए 95840-03002 और 83193-24353 पर वाट्सएप के माध्यम से लिंक प्राप्त कर सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811