Let’s travel together.

कब है सकट चौथ?, जानें महत्व, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा भगवान गणेश होंगे प्रसन्न

1,595

Sakat Chauth 2023: हिंदू धर्म में सकट चौथ का व्रत बेहद ही खास और महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन भगवान गणेश का पूजन किया जाता है और कई लोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत-उपवास भी किया जाता है. सकट चौथ का व्रत बच्चों की लंबी उम्र और उनकी सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है. इसके अलावा यदि कोई महिला लंबे समय से संतान प्राप्ति की कामना रखती है तो उसे सकट चौथ का व्रत अवश्य रखना चाहिए. इस व्रत को रखने से संतान प्राप्ति की कामना पूरी होती है. इस साल सकट चौथ का व्रत कल यानि 10 जनवरी को रखा जाएगा. आइए जानते हैं कि पूजा का शुभ मुहूर्त.

सकट चौथ व्रत 2023 तिथि

पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ति​थि की शुरूआत 10 जनवरी दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर होगा और इस तिथि की समाप्ति 11 जनवरी दिन बुधवार को दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर होगी. सकट चौथ व्रत के दिन चतुर्थी तिथि में चंद्रमा की पूजा अनिवार्य है, इसलिए सकट चौथ व्रत 10 जनवरी को रखा जाएगा.

सकट चौथ व्रत 2023 पूजा मुहूर्त

10 जनवरी को सुबह 09 बजकर 52 मिनट से दोपहर 01 बजकर 47 मिनट तक अच्छा समय है. इसमें भी लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 11:10 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 12:29 बजे से दोपहर 01:47 बजे तक है. इस मुहूर्त में गणेश जी की पूजा करने से आपकी उन्नति होगी.

सकट चौथ का महत्व

हिंदू धर्म में सकट चौथ का विशेष महत्व है और यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है. इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत करती हैं. इसके अलावा निसंतान महिलाएं भी संतान प्राप्ति की कामना से सकट चौथ का व्रत करती है. इस व्रत में भगवान गणेश के साथ ही भगवान शिव, माता पार्वती और चौथ माता का पूजन किया जाता है. कहते हैं कि इस व्रत को रखने भगवान शिव, माता पार्वती, चौथ माता और भगवान गणेश जी प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तीन बदमाश किसान का नोटों से भरा झोला उठाकर हुए फरार     |     चंद घंटों में हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811