पानीपत । हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज पानीपत से शुरू। दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मां सोनिया गांधी की तबीयत पूछने गए राहुल गांधी ने लौटकर शुक्रवार सुबह कुछ देरी से यात्रा शुरू की। राहुल ने यूपी बॉर्डर से से पानीपत शहर तक 13 किमी पैदल यात्रा की। हरियाणा के कांग्रेस के कार्यकर्ता नेताओं समेत कई लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी यात्रा में शामिल हैं। कुछ विदेशी भी यात्रा में शामिल हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हॉलबर्ग अवार्डी प्रो. शीला जेसनॉफ प्रो.जेएच. जेसनॉफ हॉर्वड यूनिवर्सिटी के सोशल साइंस स्टूडेंट जेसनॉफ एंड हिलटन सिम्मेट भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और इन लोगों ने लंबी दूरी तय करते हुए राहुल गांधी से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस मौके पर हुड्डा ग्राउंड में रैली का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थी। मंच पर आते ही राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.