Let’s travel together.

बांसखेड़ा में रंजिश को लेकर 55 वर्षीय वृद्ध एवं उसकी 24 वर्षीय पुत्री के साथ मारपीट ,पुलिस ने किया 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

0 168

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सलामतपुर थाना अंतर्गत ग्राम बांसखेड़ा में रविवार को पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की घटना हो गई जिसमें पिता पुत्री को चोटें आईं हैं। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा में 55 वर्षीय मलखान सिंह मालवीय एवं उसकी पुत्री 24 वर्षीय रचना जो मायके आई हुई थी के साथ गांव के ही चार आरोपियों ने मारपीट कर दी। जिसमें मलखान सिंह को सर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं रचना मालवीय के हाथ पैरों में चोट आई हैं। घायलों को सांची अस्पताल लाया गया जहां पर उपचार किया गया।। वहीं फरियादी मलखान सिंह का लड़का मारपीट करने वाले आरोपियों की लड़की को लेकर भाग गया है। जिसकी थाने में गुम इंसान की रिपोर्ट भी दर्ज है। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने 55 वर्षीय मलखान सिंह के साथ मारपीट की एवं बीच-बचाव करने आई उसकी पुत्री के साथ भी मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में 2 महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811