Let’s travel together.

मुख्यमंत्री श्री चौहान उदयपुरा में आज 5839.32 करोड़ रू लागत की चिनकी बौरास बराज संयुक्त बहुउद्देशीय परियोजना का करेंगे भूमिपूजन

0 326

रायसेन। रायसेन जिले के उदयपुरा में आज 23 सितम्बर को लगभग 03 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5839.32 करोड़ रू लागत की चिनकी बौरास बराज संयुक्त बहुउद्देशीय परियोजना का भूमिपूजन किया जाएगा। इस परियोजना से रायसेन जिले के साथ ही नरसिंहपुर और नर्मदापुरम जिले की 131925 हैक्टेयर जमीन सिंचित होगी। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
चिनकी बौरास बराज संयुक्त बहुउद्देशीय परियोजना

नर्मदा घाटी विकास विभाग मप्र शासन द्वारा चिनकी बौरास बराज संयुक्त बहुउद्देशीय परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति राशि 5839.32 करोड़ रू प्रदाय की गई है। रायसेन जिले के उदयपुरा तहसील के ग्राम बोरास के समीप नर्मदा नदी पर 631.50 लम्बाई तथा 17.25 मीटर ऊंचाई के बैराज का निर्माण एवं न्यूनतम 25 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाला जल विद्युतगृह का निर्माण कराया जा रहा है। बराज निर्माण से 107.17 मि.घ.मी. की कुल भण्डारण क्षमता का जलाशय निर्मित होगा। नरसिंहपुर जिले के करेली तहसील के ग्राम चिनकी के समीप भी 404.10 मीटर लम्बाई तथा 25.92 मीटर ऊंचाई के बराज का निर्माण एवं न्यूनतम 25 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाला जल विद्युतगृह का निर्माण कराया जाना है। इन दोनों बराज की संयुक्त परियोजना से नर्मदा नदी से पांच अलग-अलग स्थानों से कुल 486 मि.घ.मी. जल उद्वहन किया जाकर रायसेन जिले की 70635 हैक्टेयर, होशंगाबाद जिले की 20190 हैक्टेयर और नरसिंहपुर जिले की 41100 हैक्टेयर क्षेत्र में प्रेशराईज्ड पाईप प्रणाली द्वारा सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों का इंतजार! हमर क्लीनिक भवन तैयार, इलाज शुरू नहीं     |     शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान को सराहा     |     झीरम घाटी मामले के षड्यंत्रकारियों को बचा रही सरकार : अनिता योगेंद्र शर्मा     |     जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप में मूलभूत कमियां, मोदी सरकार की नीयत पर सवाल: अजय कुमार लल्लू     |     जिला बदर आरोपी को पनाह देने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा     |     बुद्धि को विराम देकर समर्पण की ओर-मुनि श्री निरीह सागर महाराज     |     भारत के प्रयासों को वैश्विक पहचान, भुवन रिभु के प्रयासों की बड़ी उपलब्धि     |     “सच बात पूछती हूँ, बताना ना बाबूजी…” ने सभागार को किया भाव-विभोर     |     उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित       |     श्रीकृष्ण के प्रसंग पर्यावरण संरक्षण, जीव-दया और सामूहिक सुरक्षा का देते हैं संदेश : उप मुख्यमंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811