Let’s travel together.

मौनी अमावस्या पर बन रहे है सिद्धि एवं साध्य नामक योग

0 560

माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या मौनी अमावस्या मंगलवार को परंपरागत रूप से आस्था व श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। श्रद्धालु इस दिन राप्ती सहित आसपास की पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य करेंगे।

इस बार मौनी अमावस्या पर सिद्धि एवं साध्य नामक योग बन रहे हैं जो श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत फलदायी होंगे। इस दिन सूर्योदय छह बजकर 34 मिनट पर और अमावस्या तिथि का मान दिन में 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। हालांकि, अमावस्या तिथि एक दिन पूर्व सोमवार को दोहपर एक बजे 15 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में अमावस्या सोमवार और मंगलवार दोनो दिन है। श्राद्धादि क्रिया के लिए सोमवार एवं स्नान-दान-पुण्य की अमावस्या मंगलवार को प्रशस्त है।

मौनी अमावस्या का महत्व

प्रत्येक अमावस्या को सूर्य और चंद्रमा का सम्मिलन होता है। सूर्य आत्मा का प्रतीक और चंद्रमा मन का कारक है। इस तिथि के स्वामी पितर गण है। इस तिथि पर दान-स्नान से देवताओं की कृपा के साथ पितरों की भी कृपा प्राप्त होती है। इस दिन मनु ऋषि का जन्म भी माना जाता है। इसलिए इस दिन को मनु अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन मौन व्रत धारण करके ही स्नान करना चाहिए। यह वाणी को नियंत्रित करने के लिए शुभ दिन है।  इस दिन गंगा स्नान करने से अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है। तिल और गुड़ का दान करने से शनि और सूर्य की पीड़ा समाप्त हो जाती है। पीपल में सभी देवताओं का निवास माना जाता है। इसलिए पीपल की पूजा करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811