बरेली में 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, सौतेली मां ने दबाया मुंह पिता ने किया सगी बेटी से दुष्कर्म
बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जेल से छूटकर आए एक हैवान पिता ने अपनी सगी बेटी के साथ रेप किया। इस घटना में दरिंदगी की हदें पार करने वाले हैवान पति का उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। बेटी की आवाज कोई सुन न ले इसलिए सौतेली मां ने बच्ची का मुंह दबाए रखा। बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में एक पिता ने अपनी आठ साल की बेटी के साथ से दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस हैवानियत में सौतेली मां ने आरोपी पिता का साथ दिया। बहेड़ी पुलिस ने चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता और सौतेली मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी रेलवे फाटक के पास जूते की मरम्मत का काम करता है। आरोपी ने पहली पत्नी के देहांत के बाद दूसरी शादी कर ली थी। मंगलवार की रात दूसरी पत्नी की मदद से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बेसुध बेटी ने सुबह अपने चाचा को पूरी घटना की जानकारी दी।
आरोपी रेलवे फाटक के पास जूते की मरम्मत का काम करता है। इससे पहले भी उसके खिलाफ प्रेमनगर व हल्द्वानी में पॉक्सो का मुकदमा दर्ज हो चुका है। कुछ समय पहले ही वह इस मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था। अब उसने अपनी सगी बेटी के साथ हैवानियत की है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.