Let’s travel together.

शेर ने दी बस्ती में दस्तक , हिंगलाज माता के रास्ते हरोमाता के पास खेत में दिखा शेर

0 326

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

बाड़ीकलाँ जो विंध्याचल पर्वत की तलहटी में बसा हैं और सरकार के कागजों में यह सिंघोरी अभ्यारण्य हैं इसमें कई तरह के हिंसक जीवों के साथ ही दुर्लभ पशु-पक्षियों का बसेरा हैं । लेकिन दो दशकों में वन विभाग की उदासीनता के चलते बियाबान जंगल आज रेगिस्तान की शक्ल में नजर आ रहे हैं ।

बारना जलाशय व हाईवे बना हिंसक जानवरों के लिए मौत का घर ।
सिंघोरी अभ्यारण्य से निकलने बाले फोरलेन हाईवे के निर्माण के समय भी गर्भवती मादा वाघनी की मौत की जांच आज भी कागजों में दफन हो चुकी बताया जा रहा था कि मादा वाघनी के सिर पर चोट या तो डम्फर के टकराने से आई थी या उसे मार दिया गया । इस तरफ बारना जलाशय का चालीस फीसदी हिस्सा वन विभाग के क्षेत्र में आता हैं और मछली शिकारी इस प्रतिबंधित क्षेत्र पर कब्जा जमा चुके हैं जिससे जंगली जानवर अब वस्तियों की तरफ रुख अपनाते हैं ।चार माह पूर्व में भी तेदुआ ने आदिवासी आश्रम के पास डेरा डाला और वस्तियों में रात के समय गायों का शिकार किया जनता रात रात भर जाग कर अपनी व अपने पशुओं की रखवाली करती रही और वन विभाग चैन की नींद सोता रहा । यह हिंसक जानवर कभी भी जनहानि व पशुहानि कर सकता हैं । रात में लोगों ने फटाके फोड़कर फिलहाल तो भगा दिया लेकिन इसकी मौजूदगी का डर बैठ गया।
इनका कहना- वस्ती जंगल से लगी हुई है और मरे मवेशियों को जंगल में फैंकने से उसकी बदबू से जानवर आ जाते हैं ..
हमने रात में ही मौके पर जाकर उसे जंगल की तरफ भगा दिया । सिंघोरी अधिक्षक मयंकराज सिंह वन विभाग बाड़ी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811