Let’s travel together.

किसानों की समस्या और यूरिया संकट को लेकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया

0 375

विधायक देवेंद्र पटेल ने धरना प्रदर्शन में की शिरकत

मिथलेश मेहरा उदयपुरा रायसेन

किसानों की समस्या और यूरिया संकट को लेकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने गांधी चबूतरा पर धरना प्रदर्शन का कोरम पूरा किया। हालांकि कांग्रेस का दावा था कि यह प्रदर्शन विशाल होगा और प्रदर्शन को लेकर तमाम चेतावनी भी जारी की गई थी। लेकिन हालात यह रहे कि प्रदर्शन में जुटी भीड़ का आंकड़ा सौ तक पहुंच सका। इसमें पार्टी के कई पदाधिकारी तक मौजूद नहीं रहे। वहीं गुटबाजी का असर भी इसमें देखने को मिला। हालांकि यह प्रदर्शन कांग्रेस के विगत कई प्रदर्शनों में सर्वाधिक भीड़ वाला प्रदर्शन बताया गया। एक गुट विशेष के लोग इस कार्यक्रम से पूरी तरह दूरी बनाए रहे। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान को सौंपा गया।
केन्द्र की गलत नीतियों के कारण आसमान छूती मंहगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी एवं केन्द्र द्वारा प्रदेश के किसानों के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस ने गांधी चबूतरा पर धरना प्रदर्शन किया।जनता से दूर बढ़ने के बाद भी कांग्रेसी नेताओं में एकजुटता नहीं दिख रही हैं। इसका असर यह हो रहा हैं केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में हो या किसी भी मुद्दे पर धरना प्रदर्शन हो। कांग्रेस के पदाधिकारी ही एकत्र नहीं हो रहे हैं। महंगाई के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय से ज्याादा कांग्रेसी तो ग्रामीण स्तर पर एकत्र होते है । हालांकि इस तरह के रस्मी विरोध का आमजन पर भी कोई असर नहीं हुआ तो सरकार तक तो बात पहुंचनी बेमानी हैं।

गांधी चबूतरा पर शहर एवं ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के बैनर तले धरना दिया गया। यहां एकत्र हुए मुट्ठीभर कांग्रेसियों ने किसानों की समस्या और यूरिया संकट को लेकर किसान विरोधी बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811