मंत्री जी के निवास पर मनाया होली मिलन समारोह।
होली के रंग में सराबोर हुआ मिलन समारोह
यशवन्त सराठे बरेली-रायसेन
रंगों के महापर्व होली के शुभ अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बरेली स्थित निज निवास नाहर कॉलोनी में होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मिलन समारोह में नगर के सभी नागरिकों पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं ने हुरियारे गीतों की धुन पर रंग-गुलाल बरसातें हुए होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। मंत्री के द्वारा क्षेत्र के सभी लोगों से भेंट की।

(नरेंद्र पटेल अपने पिता श्री शिवाजी पटेल के साथ)
इस अवसर पर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। निवास पर पधारे लोगों के साथ राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने होली के हुरियारे गीतों के साथ आनंद लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति के हर त्योहार विशेष होते हैं। होली भी एक ऐसा त्योहार है जो समाज में समरसता के भाव को दर्शाता है। चाहे मित्र हो या शत्रु, चाहे परिचित हो या अपरिचित इस दिन सब बातें भूलकर लोग गले मिलते हैं और ऊर्जा व उत्साह के साथ त्योहार मनाते हैं।
उन्होंने कहा कि निवास पर पधारे स्नेहीजनों के साथ होली के आनंदित पल अविस्मरणीय हैं। ईश्वर सभी के जीवन में उन्नति और प्रगति के रंग भरें यही मंगलकामना है।
कहा कि ये होली अपार उल्लास लेकर आई है, अवध में श्रीरामलला भव्य मंदिर में विराजे हैं।
विश्व में भारतीय अस्मिता का मान बढ़ रहा है, भारत अंतरिक्षीय कीर्तिमान गढ़ रहा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में हमारा देश शिखर चढ़ रहा है। और ये सब हमारे वरेण्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ऊर्जावान नेतृत्व की प्रभावशीलता के कारण संभव हुआ है।
उन्होंने कहा कि आइए हम होली पर संकल्प लें कि जिसने देश को अंधकार की खाई से निकाल कर विकास, प्रगति और खुशहाली के रंग भरे, हम सब उनको 400 पार का आशीर्वाद देकर देश की तरक्की की रफ्तार को और गतिशील बनाएंगे।