विदिशा।भारतीय जनता पार्टी के शिखर पुरुष, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री प्रखर वक्ता एवं कवि, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के पावन अवसर पर अटल उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आज का विदिशा नगर द्वारा रखा गया था।उक्त जानकारी दुर्गानगर मंडल के मीडिया प्रभारी सुनील साहू ने दी।
इस कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदेशकार्यकारिणी सदस्य मुकेश टंडन, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा विदिशा जनपद पंचायत अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी भाजपा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान पंकज पांडे, दिनेश कुशवाह एवं उपस्थित अन्य नेता गण ने माल्यार्पण किया ।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुकेश टंडन ने अटल जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा की अटल बिहारी वाजपेई जी बोलते थे “जो कल थे वह आज नहीं है जो आज है वह कल नहीं होंगे, लेकिन हमारी विचारधारा रहना चाहिए, हमारा देश तरक्की की ओर अग्रसर होना चाहिए” अटल जी के हर सपने को आज भाजपा सरकार ध्यान में रखते हुए आमजन के लिए योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचा रही है, हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलकर समाज सेवा करना है ,कार्यक्रम का संचालन दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने किया।

इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने अटल जी द्वारा चलाई गई किसान क्रेडिट कार्ड योजना प्रधानमंत्री सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं पर प्रकाश डाला और बताया कि अटल जी की दूर दृष्टि के कारण आज गांव वहां तक सड़कों का जाल फैला हुआ है किसान सुखी और संपन्नता का अनुभव कर रहे हैं इस कार्यक्रम में पार्षद सपना जैन, लीलाधर लोधी ,कौशल अहिरवार ,नवीन दांगी वरिष्ठ नेता केके गुप्ता, राजेंद्र सिंह किरार, डाक्टर निर्मल चौरसिया, लखन पटेल, गोपाल सिंह दांगी,दीप सिंह जादौन, वीरेंद्र राणा सागर मीणा राकेश मीणा राजू मालवीय आशीष मोहता , प्रशान्त शर्मा, सुनील साहू रमाकांत श्रीवास्तव जगदीश दांगी बलबीर दांगी पंकज अहिरवार रीता दांगी दीपक रैकवार लालसिंह अहिरवार, एके तोमर, जितेंद्र योगी,सहित पदाधिकारी साथि उपस्थित रहे इसी क्रम में दुर्गा नगर मंडल बेस नगर मंडल वेत्रवती नगर मंडल के प्रत्येक वार्ड में प्रत्येक बूथ स्तर पर श्रद्धय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती के उपलक्ष में वँहा के निवासरत कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया एवं प्रधान मंत्री जी की मन की बात सुनी ,जिसमें मुख्य वक्ता और कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।