Let’s travel together.

खंड स्तरीय “सडक सुरक्षा समिति” सिलवानी की बैठक सम्पन्न

0 108

 

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

तहसील कार्यालय सिलवानी में जिला स्तरीय “सड़क सुरक्षा समिति” हेतु रायसेन के द्वारा जारी निर्देशों के कम में पालन में खंड स्तरीय “सडक सुरक्षा समिति” सिलवानी की बैठक आयोजित की गई जिसमें . रवीश श्रीवास्तव अनुविभागीय अधिकारी सिलवानी, राजेश तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), सतीश चितवार, अनुविभागीय अधिकारी (लो.नि.वि.) श्री रामजीलाल वर्मा तहसीलदार सिलवानी, महेन्द्र पालेचा, रेन्जर पश्चिम सिलवानी, नरेश कुमार रघुवंशी विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिलवानी श्री अनीश धाकड़, नायब तहसीलदार जेथारी / प्रतापगढ, भारतसिंह, थाना प्रभारी सिलवानी, सुनील जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिलवानी बैठक में शामिल हुए । बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए-सिलवानी से गैरतगंज मार्ग पर जमुनिया घाटी के “ब्लॅकस्पॉट” सुपर एलीवेशन की व्यवस्था दुरूस्त करना। MPLRDC को नियमों को यातायात मार्ग पर लिखा जाना (संबंधित विभाग ) राजमार्ग से मिलने वाले ग्रामीण मार्ग जमुनिया से चंदनपिपलिया सिलवानी से बम्होरी,सिगपुर, सिलवानी से सियरमऊ मार्ग पर रम्बल स्ट्रीट बनाना (संबंधित विभाग ) मार्ग में कट पॉइन्ट पर अत्याधिक मात्रा में झाडिया आ गई है जिसमें मार्ग को देखना यातायात करने समय संभवद नही होता है झाड़ियों की सफाई / कटाई का कार्य करना। यातायात में वाधित मार्ग पर रखा हुआ सामान अतिक्रमण हटाना (संबंधित विभाग ) सभी शिक्षण संस्थानों (शासकीय / अशासकीय / स्कूल / कॉलेज) में यातायात के नियमों को समझाना (संबंधित विभाग )समस्त दो पहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठे हुए व्यक्ति जिन्हें पीलियन राईडर कहा जाता है अतः दो पहिया वाहन चालक एवं पीलियन राइडर अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करे इस हेतु अधिक से अधिक हेलमेट धारण करने हेतु प्रचार-प्रसार कर जागरूक करे। एवं चालानी कार्यवाही करे। (संबंधित विभाग ) मंडी में आने जाने वाले ट्रक व ट्रेक्टर ट्रालियों एवं छोटे-मोटे मालवाहक वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाना सुनिश्चित करे। तहसील स्तर के समस्त मार्गो पर हो रही ओवर स्पीड एवं ओवर लोडिंग वाले वाहनों की सामूहिक वाहन चेकिंग कर चालानी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।
आवारा पशुओं द्वारा आवागमन में वांधा पहुचानें वाले दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पशुओं के सींग में रेडियम लगाया जाना व नगरपालिका द्वारा आवारा पशुओं को गौशाला भेजना सुनिश्चित करे व ऐसे मालिकों पर कार्यवाही करे जो जानबूझकर मवेशीओं को रोड पर छोड़ जाते है, जिससे जनहानि होती है। नगर के ऐसे स्थल जहां सड़क पर पानी का भराव होता है स्थल का चयन कर एवं पानी निकासी का कार्य हेतु योजना तैयार करना ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811