Let’s travel together.

श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में मोबाइल उपयोग प्रतिबंधित

0 160

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में,सुरक्षा व अन्य कारणों से मन्दिर परिसर में मोबाइल ले जाना, उपयोग करना 20 दिसंबर 22 से प्रतिबन्धित किया है।
मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि काफी समय से आमजन की भी यह मांग रही है कि मंदिर परिसर में धार्मिक परंपरा, शुचिता व पवित्रता के चलते न सिर्फ उपयोग बल्कि मोबाइल रखे जाने पर भी रोक लगाई जाना चाहिए।बहुधा श्रद्धालु स्वयं भी मोबाइल में व्यस्त रहने से दर्शन न होने की बात कहकर, दुबारा लाइन के विपरीत जाने का प्रयास करते हैं जिससे व्यवधान उत्पन्न होता है।मोबाइल के द्वारा नंदिहाल,गर्भगृह,दर्शन के समय फोटो लेने व वीडियो आदि बनाने से न सिर्फ अन्य यात्रीगण परेशान होते हैं अपितु दर्शन पंक्ति अनावशयक रूककर सभी को विलंब भी होता है।
प्रशासक श्री सोनी ने कहा कि किसी भी दर्शनार्थी को मोबाइल सुरक्षित रखने में न विलम्ब होगा न ही परेशानी. इसी क्रम में मानसरोवर भवन, जंहा से मुख्य प्रवेश होकर 90 % श्रद्धालु जाते हैं, बड़ा गणेश के सामने से विशेष अतिथि,शीघ्र दर्शन के श्रद्धालु तथा प्रशासनिक कार्यालय के सामने से आने वाले श्रद्धालु सुविधापूर्वक मोबाइल, लॉकर में रख कर रसीद प्राप्त करेंगे व दर्शन पश्चात रसीद जमाकर मोबाइल वापस प्राप्त करेंगें।उज्जैन का जन मानस अतिथि सत्कार से परिपूर्ण होकर यंहा आने वाले देश-विदेश के अतिथि,अच्छे व्यवहार व संतुष्टि की सदैव प्रशंसा करते हैं। इसी क्रम में सभी अतिथि निवास, धर्मशाला, होटल्स, रिसोर्ट को भी सूचित किया गया है कि वे सभी श्रद्धालुओं को मोबाइल सम्बन्धित पूर्ण जनकारी देंवें जिससे कोई भी जानकारी के अभाव में परेशान न हों।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811