गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन दिनांक 30 दिसंबर 2022 को प्रात: 11 बजे से जिला पंचायत विश्राम भवन गुना में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें युवा बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस आयोजन में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा। साथ ही चयनित आवेदको को कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदाय किये जावेंगें। जिला रोजगार अधिकारी श्री बी०एस० मीना ने बताया कि दिनांक 30 दिसंबर 2022 को आयोजित रोजगार मेले में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश परिकल्पना के तहत कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए. के निर्देश अनुसार निजी क्षेत्र में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग/कौशल विकास व रोजगार विभाग एवं आजीविका मिशन गुना के समन्वय से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें निजी क्षेत्र की लगभग 15-20 कंपनियां भाग ले रही हैं। ऐसे आवेदक जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष है तथा कक्षा 10वीं 12वी/स्नातक/आईटीआई एवं डिप्लोमा पास है वह आवेदक भाग ले सकते हैं।
रोजगार मेला में भाग लेने के लिए उक्त लिंक https://forms.gle/fxLUk9e1aJaSZTGR7 पर भी आवेदन कर सकते हैं।