Let’s travel together.

असफल ट्यूबवेल बोर खुला पाए जाने पर होगी कार्रवाई

0 141

जिले में असफल ट्यूबवेल बोर की जांच के आदेश

तारकेश्वर शर्मा बैतूल

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अमनबीर सिंह बैंस ने जिले में असफल ट्यूबवेल बोर की जांच करने के आदेश अनुविभागीय दण्डाधिकारी-बैतूल, मुलताई, भैंसदेही एवं शाहपुर को दिए हैं।

जारी आदेश में कलेक्टर श्री बैंस ने कहा है कि संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों द्वारा उनके अनुविभाग के अंतर्गत संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार/नायब तहसीलदार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहायक पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी तथा संबंधित क्षेत्र के पंचायत सचिव/ग्राम रोजगार सहायक का दल गठित कर असफल ट्यूबवेल बोर की एक सप्ताह के भीतर जांच करवाई जाएगी।

जांच में यदि किसी स्थान पर असफल ट्यूबवेल बोर खुला हुआ पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811