Let’s travel together.

कलयुगी पिता ने की अपने ही मासूम बच्चे की जघन्य हत्या

0 123

नितिन गुप्ता देवास

मध्यप्रदेश के देवास में एक दिल दहला देने वाले मामले में एक अय्याश पिता ने अपने ही 15 वर्षीय मासूम बच्चे के दोनों हाथ काटने के बाद बेरहमी से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी । हत्या के बाद कातिल पिता ने बच्चे के कटे हाथ करीब 400 फिट गहरे बोरवेल में डाल कर बच्चे की लाश खेत किनारे झाड़ियों में फेंक दी ।


यह पूरा मामला देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र के ग्राम बांगरदा का हैं । जहां 3 दिन पहले खेत के किनारे पड़े मिले 15 साल के एक किशोर के हाथ कटे शव के प्रकरण में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्यारे को ढूंढ निकाला। इस जघन्य हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई थी ।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय हरिओम की हत्या सोमवार को ही कर दी गई थी और उसका शव घर से दूर फेंक दिया गया था। मामले में आरोपी उसका पिता मोहनलाल कलौता है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि सोमवार को किशोर के लापता होने के बाद भी परिजनों ने पुलिस की मदद नहीं ली थी और मंगलवार शाम को किशोर हरिओम पिता मोहनलाल कलोता का शव गांव के बाहर खेत के समीप पड़ा मिला था। उसके दोनों हाथ कोहनी के नीचे कटे हुए थे पुलिस ने देर रात तक मौके पर सर्चिंग की थी लेकिन कटे हुए हाथ, कपड़े आदि का पता नहीं चल सका था। अगले दिन मंगलवार को भी कई घंटे तक पुलिस सर्चिंग में लगी रही लेकिन कुछ सुराग हाथ नहीं लगे थे उधर जिला अस्पताल में पीएम होने के बाद रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना, धारदार हथियार से हाथ काटना व सिर पर चोट होना पाने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।


दरअसल मृतक हरिओम ने उसके पिता को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, इसके बाद महिला द्वारा किशोर को रास्ते से हटाने व ऐसा नहीं करने पर खुद जान देने का दबाव बनाया जा रहा था। जिसके कारण पिता ने अपने ही पुत्र की हत्या कर दी थी। पहले दराते से उसके दोनों हाथ काटे थे ताकि वो विरोध न कर सके, उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। कटे हुए हाथों को एक बोरवेल में डाल दिया था जो शुक्रवार रात पुलिस ने बोरवेल से निकाले ।
आरोपी मोहनलाल के जिस महिला के साथ अवैध संबंध थे वो भी उसी के परिवार से जुड़ी हुई है ।उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी मुख्यालय किरण शर्मा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दराता, रस्सी आदि बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहनलाल के आरोपी महिला के साथ पिछले 5 साल से अवैध संबंध थे।हत्या से पूर्व हरिओम ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया । इस स्थिति के बाद मोहनलाल को लगा कि वह सबको बता देगा तो उसे मौत के घाट उतार दिया।


इस मामले बनाई गई पुलिस टीम में थाना प्रभारी बरोठा शैलेन्द्र मुकाती, थाना प्रभारी अजाक अंजू शर्मा, कमल किशोर मालवीय, दीपक कांबले, धर्मेन्द्र नागर, सुरेश चौहान, सुनील रावत, मनोज पटेल, सुरेश कुमावत, पूजा बामनिया, नरेन्द्र, संजीव पटेल, शेखर पटेल थाना बरोठा एवं सायबर टीम के शिवप्रताप सिंह सेंगर, सचिन चौहान सराहनीय भूमिका रही । पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह द्वारा टीम को 10 हजार रूपये इनाम की घोषणा की गई हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस सेवा दल ने निकाली रैली किया ध्वाजारोहण      |     सूखा करार मे बडे स्तर पर चल रहे वेश्यावृत्ति को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन      |     लूट की वारदात करनेवाले लुटेरों को तत्काल पकडऩे मे पुलिस को मिली बडी सफलता     |     लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811