Let’s travel together.

सूखा करार मे बडे स्तर पर चल रहे वेश्यावृत्ति को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन 

0 73

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

समीपस्थ ग्राम मे बडे स्तर पर धडल्ले से बाहरी महिलाओं ने अपने देह व्यापार का अड्डा बना डाला है इससे ग्रामीण तो परेशान हो ही रहे है बल्कि न ई पीडी पर भी खतरा मंडराने लगा है ।इस घिनौने कृत्य से विश्व ऐतिहासिक स्थल भी अछूता नहीं रहा ।इस घिनौने कृत्य के विरोध में सूखा करार गांव के लोगों ने थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा।

वैसे तो अवैध समाज विरोधी घिनौने कृत्य वेश्यावृत्ति को लोगों ने अपनी कमाई का जरिया बना डाला यह अनैतिक कृत्यों की जनचर्चा भी बडे स्तर पर होती रही इस कृत्य से यह ऐतिहासिक स्थल भी अछूता नहीं रहा इस स्थल पर भी लंबे अरसे से होटलों लाजो मे इन कृत्यों के अड्डे बन चुके है तथा समय समय पर इन होटलों लाजो पर छापेमारी की कार्यवाही भी होती दिखाई दी जबकि यह कृत्य आम हो गये हैं परन्तु पुलिस की छापेमारी मे पुलिस के हाथ खाली ही रहे इससे न केवल समाज पर विपरीत प्रभाव पडा बल्कि आनेवाली पीडी पर भी विपरीत प्रभाव पडने की संभावना बढ गई है अब यही देह व्यापार की कुरीति ने ग्रामों को भी अपनी सुरक्षा का अड्डा बनाते हुए अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है इस समाज विरोधी कृत्य मे लिप्त बाहरी महिलाओं के कारण लगातार छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है यह कृत्य समीपवर्ती ग्राम सूखा करार मे बाहरी महिलाओं को लाकर बडे स्तर पर देहव्यापार जैसी कुरीति को चलाया जा रहा इस कृत्य के विरुद्ध ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा तथा ज्ञापन में मांग की गई हैं कि बाहर से कुछ युवतियां गांव में आकर देहव्यापार जैसी कुरीति फैला रही हैं जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा हैजब ग्रामीणों ने इन युवतियों के कृत्य पर आपत्ति जताई तो गांव के ही कुछ लोग उनके बचाव में सामने आ गए कि वो तो रिश्तेदार हैं उन्हें ही हमनें कुकर्म करने की अनुमति दी है हालांकि इसके पूर्व ग्राम सरपंच द्वारा भी इस कुकर्म को बंद कराने हेतु थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया था हालांकि आज दिये गए ज्ञापन में कुकृत्य मे शामिल युवतियों के नाम भी दर्शाये गए है ।

 इनका कहना है

पहले भी आवेदन आया था आज भी आवेदन आया है हम इसकी जांच करवा रहे है जांच उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी

आर बी शर्मा थाना प्रभारी सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811