Let’s travel together.

बेगमगंज नगरपालिका के सीएमओ धीरज शर्मा निलंबित

0 264

रायसेन। जिले की बेगमगंज नगरपालिका के सीएमओ धीरज शर्मा निलंबित कर दिया है। श्री धीरज शर्मा द्वारा शासन नियम, निर्देशों के अनुकूल कार्य नहीं करने, अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण एवं शासकीय कार्य में रूचि नहीं लेने के कारण निलंबित किया गया है।

नगरीय निकाय विकास सह आयुक्त भारत यादव ने निलंबन आदेश में ज़ह है कि स्था. एवं आवास विभाग मंत्रालय के आदेश क्र. एफ 1-12/2020/18-1 (3714) दिनांक 12.01.2021 द्वारा श्री धीरज शर्मा, को मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद, बेगमगंज जिला रायसेन पदस्थ किया गया है।
संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल संभाग भोपाल के पत्र क्रमांक / स. स. / स्था-2 / अनुशा / 2022 / 2283 दिनांक 06.12.2022 द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि श्री धीरज शर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद, बेगमगंज जिला रायसेन द्वारा शासन एवं संचालनालय से संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से एवं निर्धारित समयावधि में नहीं किया जा रहा है एवं बगैर सूचना दिये कार्यालय में अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित रहते है। बिना किसी सूचना के अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित रहने से विभागीय विकास कार्य प्रभावित होते है साथ ही समस्त महत्वपूर्ण योजनायें जैस- प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व वसूली, सी.एम. हेल्पलाईन आदि की प्रगति प्रभावित हो रहे हैं।

श्री धीरज शर्मा द्वारा शासन नियम, निर्देशों के अनुकूल कार्य नहीं करने, अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण एवं शासकीय कार्य में रूचि नहीं लेने के कारण म.प्र. नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 86 एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 तथा म.प्र. नगरपालिका सेवा (कार्यपालन) नियम 1973 के नियम 36 (2) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

श्री शर्मा के निलंबन अवधि में इनका कार्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल संभाग भोपाल रहेगा एवं श्री शर्मा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता नगर पालिका परिषद, बेगमगंज जिला रायसेन से देय होगा।आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811