Let’s travel together.

आज जन्म दिवस : एस पी सिंह की याद -राजेश बादल

0 325

इन दिनों एनडीटीवी सुर्ख़ियों में है ।साथ में पत्रकारिता के उन महानायकों को भी याद किया जा रहा है,जिन्होंने ज़िंदगी भर सरोकारों और सिद्धांतों की पत्रकारिता की । राजेंद्र माथुर और एस पी सिंह ऐसे दो नाम हैं ।मैं उनमें से एक हूं ,जिन्होंने राजेंद्र माथुर और एसपी सिंह के साथ वर्षों तक काम किया और प्रिंट तथा टीवी पत्रकारिता का स्वर्णकाल देखा है और दुर्भाग्य यह कि आज पत्रकारिता की यह दुर्दशा देखनी पड़ रही है ।

सोलह सत्रह साल तक मुझे उनके बेहद निकट रहने का अवसर मिला। वे रविवार में थे तो मैं उनकी टीम का हिस्सा था।वे नवभारत टाइम्स गए तो मैं उनकी टीम का हिस्सा था । देव फीचर्स में थे तो मैं उनकी टीम का हिस्सा था। वे आज तक में थे तो मैं उनकी टीम का हिस्सा था।इसके बाद वे वहां चले गए,जहां की टीम का हिस्सा बनने की आज़ादी मुझे नहीं थी।काश ! ऐसा होता।पत्रकारिता की यह दुर्गति तो नहीं देखनी पड़ती । किसी देश की पत्रकारिता को ऐसे रीढ़वान और निर्भीक संपादक बार बार नहीं मिलते ।

दुर्भाग्य है कि पत्रकारिता के पाठ्यक्रमों में वे आज तक शामिल नहीं हो पाए हैं।राजेंद्र माथुर और एसपी की जोड़ी ने प्रिंट मीडिया के इतिहास में सुनहरे पन्ने जोड़े हैं । दोनों के रहते नवभारत टाइम्स के लखनऊ, जयपुर,पटना से संस्करण निकले । जब यह जोड़ी टूट गई तो आगे पीछे ये संस्करण भी बंद हो गए ।मुंबई नवभारत टाइम्स का काया पलट करने में एस पी का ही योगदान था ।
लेखक देश के ख्यात वरिष्ठ पत्रकार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811