उदयपुरा रायसेन । नर्मदा तट के ग्राम अनुघोरा में चल रहे शिव पुराण कथा एवं सत्संग के माध्यम से सदाशिव नित्यानंद गिरी जी महाराज ने बताया कि व्यक्ति का जीवन, शोक ,मोह एवं भय से ग्रस्त है ।व्यक्ति वर्तमान के मोह ,भूतकाल के शोक एवं भविष्य के भय, से ग्रस्त होकर दुखी है, ऐसे दुखों का निराकरण शिव कथा के माध्यम से प्राप्त होता है ।आपने बताया कि व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 5 बार शिव पुराण कथा ,श्रद्धा के साथ श्रवण करना चाहिए। कथा सत्संग हमें विवेक प्रदान करता है शोक ,मोह एवं भय दूर करता है महा पापी भी शिव कथा से मुक्ति पा सकता है ।स्वामी जी ने शिव पुराण में वर्णित चंचुला एवं बिदुक दंपत्ति की कथा के माध्यम से सत्संग एवं कुसंग के परिणामों को विस्तार पूर्वक व्याख्या प्रस्तुत की ,कथा के पूर्व ग्राम वासियों ने धूमधाम एवं उत्साह पूर्वक ग्रंथ की शोभायात्रा निकाली गई ग्रंथ आरती में पूर्व विधायक साधना स्थापक, मानस विद्यापीठ अध्यक्ष चतुर नारायण रघुवंशी ,जय हिंद सिंह पूर्व शिक्षक, त्रिलोक पाल सिंह ,सुंदर सिंह बनाफर, फूल सिंह धाकड़ ,सहित विभिन्न ग्रामों के श्रद्धालु श्रोताओं ने भाग लिया
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।