Let’s travel together.

दामाद ने ससुर पर लुहाँगी मारकर किया जानलेवा हमला,दामाद को पुलिस ने अरेस्ट कर भेजा जेल

0 155

–बुजुर्ग ससुर गंभीर हालत में भोपाल के एक निजी अस्पताल में -दाखिल शराबी दामाद ओमप्रकाश अहिरवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जिला जेल

शिवलाल यादव रायसेन

थाना कोतवाली रायसेन के अंतर्गत ग्राम भादनेर में एक शराबी दामाद ओम प्रकाश अहिरवार ने अपने साथियों के साथ ससुराल वाले घर पहुंचा ।आरोपी ओम प्रकाश अहिरवार ने घर में घुसकर ससुर धन सिंह अहिरवार उम्र 62 वर्ष से विवाद करते हुए मारपीट कर ने लगा।उसके उपर लोहंगी से प्राण घातक हमला किया।साथ ही पथराव भी किया।इस जानलेवा हमले में धन सिंह की खोपड़ी और नाक में जानलेवा हमला किया है।जिससे बुजुर्ग धन् सिंह अहिरवार की नाक और सिर में गंभीर चोट आई। उसे पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।उसके सिर नाक में 17 टांके आए हैं ।जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए प्रभात हॉस्पिटल भोपाल में दाखिल कराया है ।यहां डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर की हड्डी दो जगह से फैक्चर है और नाक की हड्डी फ्रैक्चर होने की वजह से खून का रिसाव लगाता बहता रहा ।जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। उसे इलाज के बाद डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन किया जाना तय किया गया है।
इधर कोतवाली पुलिस के टीआई जगदीश सिधू ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश अहिरवार को राहुल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 326 506 294 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है ।आरोपी को अदालत में सीजेएम वर्षा सिंह भाटी की कोर्ट में पेश किया गया ।जहां उसकी जमानत अर्जी खारिज होने पर जिला जेल पठारी भेज दिया गया है ।घटना के बाद से घायल के परिजन दहशत में और डरे हुए हैं ।उनका कहना है कि ओमप्रकाश ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है कहा है कि मैं जेल से छूटने के बाद धन सिंह के परिवार पर फिर से मारपीट करूंगा ।मालूम हो कि शराबी किस्म का दामाद ओमप्रकाश भादनेर गांव में पिछले चार-पांच महीने से दहशत फैला रहा था ।गांव वालों ने कई आवेदन कोतवाली थाने महिला थाने में भी दिए हैं ।लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही वह भादनेर से फरार हो जाता था। आतंक का पर्याय बना गुंडा ओमप्रकाश जेल की सलाखों के पीछे चला गया है।फिलहाल ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है ।ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे शातिर आरोपी ओमप्रकाश अहिरवार पिता तंतु को जेल में ही रखना उचित है ।वह शराब पीकर आए दिन ग्रामीणों से विवाद और मारपीट करता रहता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811