Let’s travel together.

कबरबिज्जुओ की समस्या को लेकर वनविभाग ने कसी कमर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

0 107

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

इन दिनों नगर भर मे कबरबिज्जुओ का आतंक बढता ही जा रहा है जबकि कबरबिज्जुओ का ठिकाना सूनी वीरान जगहों पर रहता है तथा यह अधिकतर कब्रिस्तान एवं शमशान मे पाये जाते है जहाँ यह जब लोग अपने परिवार के लोगो के निधन के पश्चात अंतिम संस्कार करते है तथा उन्हें दफनाया जाता है तथा दाहसंस्कार किया जाता है तब यह मृत शरीर से अपने भोजन व्यवस्था जुटाने मे जुटे रहते है तब रह ऐसी सुनसान वीरान जगहों पर ही अपना ठिकाना बनाते है परन्तु इस ऐतिहासिक स्थल पर लंबे अरसे से कबरबिज्जुओ नै वीरान सुनसान जगहों को छोड़ अब इस नगर के आबादी वाले क्षेत्रों को अपना ठिकाना बना डाला तथा घरों पर एवं आबादी वाले क्षेत्रों में धमाचौकड़ी करते दिखाई देते है वैसे भी यह देखने में भयानक दिखाई देते है जिससे लोगों मे भय बढ रहा है तथा छोटे छोटे बच्चों पर भी खतरा दिखाई देने लगा है इस गंभीर समस्या के मध्येनजर विगत दिनों समाचार पत्रों की सुर्खियां बनी थी ।

इस गंभीर समस्या को लेकर जिलावनमंडलाधिकारी के निर्देश पर वनविभाग की टीम डिप्टी रेंजर सरजनसिंह मीणा के नेतृत्व में गुरुवार शाम सांची पहुंची तथा उन्होंने कबरबिज्जुओ के ठिकानो पर टार्च की सहायता से रेसेस्क्यू आपरेशन चलाया तथा नगर के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नये भवन में जाल फैलाया उसमे कबरबिज्जू पाये गए परन्तु उसमे अंधेरा एवं स्कूल का काफी कवाडा एवं रिकॉर्ड होने के कारण पकडऩे मे टीम को सफलता नहीं मिल सकी ।तब टीम द्वारा क्षेत्र वासियों को सुझाव दिए गए कि अपने आसपास कवाडा इकट्ठा न होने दे तथा साफसफाई रखें एवं कबरबिज्जुओ के घरों के आसपास आने पर पटाखे फोडे जिससे वह दूर हो सके ।डिप्टी रेंजर सरजनसिंह मीणा ने बताया कि हमारा यह आपरेशन लगातार जारी रहेगा तथा हम पूरा प्रयास कर रहे है कि उन्हें पकड कर जंगलों में छोड़े तथा हम एक दवा का छिडकाव भी करेंगे जिससे इन्हें आबादी के क्षेत्र में आने से रोका जा सके ।तथा आज देर रात में भी यह आपरेशन चलाया जाएगा हम पूरा प्रयास कर रहे है उन्हें पकडा जा सके जिससे समस्या खत्म हो।
इस मामले में जब उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय के प्राचार्य संजय अग्रवाल से सफाई के बारे मैं बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी दो दिन की छुट्टी हैं हम सोमवार को आकार देखेंगे तथा इसके बाद ही सफाई व्यवस्था की जा सकेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811