Let’s travel together.

केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने किए आचार्य विजयधर्म सूरि जी की समाधि के किए दर्शन

0 185

शिवपुरी में आचार्य कुलचंद्र सूरि जी से लिया आर्शीवाद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक निजी कार्यक्रम में आगमन के अवसर पर 100 वर्ष पूर्व शिवपुरी में समाधि लेने वाले प्रसिद्ध जैनाचार्य विजय धर्म सूरि जी की समाधि के दर्शन किए और आचार्य कुलचंद्र सूरि जी से आर्शीवाद लिया। आचार्य कुलचंद्र सूरि जी ने उन्हें राष्ट्रसेवा के सभी कार्यो में सफल होने का आर्शीवाद दिया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर को ऑर्गोनिक खेती प्रोत्साहित करने की अपील की और आर्शीवाद स्वरूप उन्हें 23वें तीर्थंकर भगवान पाश्र्वनाथ एवं आचार्य विजय धर्म सूरि जी की मूर्ति अर्पित की।
समाधि मंदिर में आगमन के अवसर पर श्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष तेजमल सांखला और उपाध्यक्ष सुनील सांड और प्रवीण लिगा सहित अन्य पदाधिकारियों ने शॉल श्रीफल एवं पगड़ी पहनाकर केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर का सम्मान किया। अपने सम्मान से श्री तोमर काफी अभिभूत हुए। आचार्य कुलचंद्र सूरि जी ने उन्हें 30 सितंबर से समाधि मंदिर में भगवान मुनि सुब्रत स्वामी जी के मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने का निमंत्रण दिया। प्रतिष्ठा महोत्सव 30 नंबवर से 5 दिसंबर तक समाधि मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद श्री तोमर ने आचार्य कुलचंद्र सूरि जी महाराज और पंन्यास प्रवर कुलदर्शन विजय जी महाराज से चर्चा की। विदित हो कि आचार्य कुलचंद्र सूरि जी महाराज की प्रेरणा से उनके कुलगुरू आचार्य विजय धर्म सूरि जी की समाधि तीर्थ स्थल के रूप में विकसित हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811