Let’s travel together.

भूपेश सरकार में जनहित के कार्य जारी रहेंगे-अनिता शर्मा

0 142

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

अपने क्षेत्र में 93 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस नीत भूपेश सरकार में गांव गांव में जनहित के कार्य जारी रहेंगे।
विधायक अनिता शर्मा के द्वारा अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिरदा में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी और पाइप लाइन विस्तार का लगभग 93 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।


श्रीमती शर्मा ने आगे कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न

योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है और आने वाले समय में ग्राम वासियों की जो मूलभूत माग होगी उसे पूरा किया जायेगा और निश्चित ही यहां पर पानी टंकी और पाइप लाइन विस्तार होने से पानी यहाँ पर पानी की किल्लत दूर होगी और ग्राम वासियों को इसका लाभ होगा।
इस अवसर में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष उत्तर कमल भारती, पूर्व जनपद सदस्य जयंत साहू,सरपंच सुभाष कुर्रे, टुम्मन लाल घीवर, भागवत लहरी, जागेश्वर कुर्रे, गंगाराम चेलक सहित भारी संख्या अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |     मनुष्य गति में ही दान करने का अवसर-मुनि श्री महासागर     |     देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर का आयोजित      |     श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ कुकेरा में ‘श्रीमद् गौ भागवत कथा’ का शुभारंभ     |     असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरूद्ध विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान- 17 पर कार्यवाही     |     एफसीआई गोदाम से धान चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811