Let’s travel together.

नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर रेप करने बाले आरोपी को 10 साल की सजा

0 182

 

-मदद करने वाली आरोपी की पत्नी को भी 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

रायसेन।नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर उसके साथ रेप करने वाले दुष्कर्मी को न्यायालय ने 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई एवं जुर्माना लगाया गया है।इसके साथ ही मदद करने वाली आरोपी की पत्नी को भी 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा दी गई है।

न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश, तहसील गौहरगंज, जिला रायसेन द्वारा आरोपी जुबेर ऊर्फ जुबेद खां आयु 33 वर्ष एवं सबीला ऊर्फ रमा आयु 31 वर्ष को पुलिस थाना मंडीदीप के मामले में दोषी पाते हुए आरोपीगण को क्रमश:10-10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 6200-6200 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया।

इस मामले में मध्य प्रदेश राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्री अनिल कुमार तिवारी, तहसील गौहरगंज जिला रायसेन ने पैरवी की।

जानकारी के अनुसार 05 फरवरी 2015 को थाना मण्डीदीप, जिला रायसेन में अभियोक्त्री के पिता द्वारा अपनी अवयस्क पुत्री अभियोक्त्री के गुम हो जाने की इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 04/02/2015 को लडकी अभियोक्त्री स्कूल गई थी जो घर वापस नहीं आई। अभियोक्त्री को कोई बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। अभियोक्त्री के पिता की उक्त सूचना पर थाना मण्डीदीप में गुम इंसान सूचना लेख की गई एवं अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। लगभग तीन वर्ष बाद अभियोक्त्री को दस्तयाब कर उसकी माता को सौंपा गया। अभियोक्त्री ने बताया कि वह घर से स्कूल के लिए पढने हेतु निकली थी, जैसे ही वह मंगलबाजार जोड में बस से उतरी कि नयापुरा मंडीदीप के जुबेद और उसकी औरत सबीला उर्फ रमा तिगडा में खडे थे, रमा उससे बोली कि उसका पेट दर्द कर रहा है उसके साथ भोपाल चल, जुबेर भी बोला कि पेट दर्द कर रहा है अभी लौटकर आ जाएंगे। उसने मना किया कि उसकी मम्मी चिल्लाएगी तो वह बोले कि उन्होंने उसकी मम्मी से पूछ लिया है, वह नहीं चिल्लाएगी। उनका विश्वास कर बस में बैठ कर भोपाल बस स्टेंड तक गई, जुबेर पोहा जलेबी लाया, उसने पोहा जलेबी खाई, इसके बाद कोटा राजस्थान पहुंच गए। उसने दोनों से कहा कि उसकी मम्मी चिंता करेंगी, उसे घर पहुंचाओ तब दोनों बोलो कि अब कहीं नहीं जाएगी यही रहेगी। वह घर फोन लगा रही थी तो फोन जुबेर ने छुडा लिया था। वह घर की बात करती थी तो मारपीट भी करता था, जान से मारने की धमकी देता था। तीन वर्ष तक जुबेर ने उसे पत्नी की तरह बना कर रखा एवं उसके साथ बुरा काम करता रहा। जुबेर का साथ उसकी पत्नी सबीला बी भी देती थी। इन दोनों की धमकी के कारण वह किसी से बोल नहीं सकती थी। जब ये दोनों बाहर जाते थे तो कमरे में उसे बंद कर देते थे।
पुलिस ने अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया और अनुसंधान पूरा कर उनके विरुद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया था।
शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने पक्ष रखते हुए मामले को अभियोक्त्री के बयान और वैज्ञानिक साक्ष्य प्रस्तुत कराते हुए संदेह से परे प्रमाणित कराया। फलस्वरूप न्यायालय ने आरोपीगण को नाबालिग लडकी के अपहरण एवं उसके साथ रेप की घटना कारित करने एवं डराने धमकाने व जुबेर की पत्नी‍ सबीला ऊर्फ रमा को उनके इस दुष्कर्म के अपराध में सहयोगी होने के आरोपों को प्रमाणित पाते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास के दण्ड एवं अर्थदण्ड से दंडित किए जाने का आदेश सुनाया। इसके अतिरिक्त अन्यी आरोपो को भी प्रमाणित पाते हुये अभियुक्तगण को अन्य आरोपो में भी तीन माह से लेकर पांच वर्ष तक के कठोर कारावास का दण्डादेश सुनाया गया।

न्यूज सोर्स- श्रीमती शारदा शाक्य
मीडिया प्रभारी जिला रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय कवि की पुण्यतिथि में मुक्ति धाम पर काव्यपाठ     |     चिकलोद सर्किल में लाखों का प्लांटेशन स्वाहा, ज़िम्मेदारों की चुप्पी पर गंभीर सवाल      |     मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811