Let’s travel together.

सलकनपुर माता मंदिर चोरी का खुलासा

0 1,976

अनुराग शर्मा सीहोर

सलकनपुर विजयासन देवीधाम मंदिर में चोरी की घटना कारित हुई है । सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस महानिरीक्षक , पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया । निरीक्षण उपरान्त जिला स्तर पर टीम गठित की गई ।

तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के माध्यम से पाया गया कि राहुल राठौर पिता सुभाष राठौर निवासी सलकनपु के घर पर घटना के पूर्व कुछ बाहरी लोगो के आने की सूचना प्राप्त हुई । जिसके संबंध में राहुल राठौर से पूछताछ की गई । राहुल के घर में घटना दिनांक की पूर्व रात्रि को दो बाहर के व्यक्ति आये थे जिनके नाम 1. अनिल पिता मदनलाल खरे निवासी होशंगाबाद एवं 2. शुभम कटारिया पिता मोहन कटारिया निवासी होशंगाबाद हैं । तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना के समय उक्त आरोपियो का आपस में बातचीत होना पाया गया । उक्त आरोपियो से लगातार पूछताछ की गई । पूछताछ के आधार पर जंगल से आरोपियो की निशादेही पर दो नोटों से भरी बोरियाँ तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की टामी तथा लोहे काटने की आरी को जप्त किया गया है । जंगल में सर्चिंग लगातार जारी है । जंगल विस्तृत , घना एवं दुर्गम होने के कारण वन विभाग का सहयोग प्राप्त किया जा रहा है । घटना में अन्य आरोपियो के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाकर पूछताछ एवं शेष मशरूके की जप्ती के प्रयास किये जाएंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक हंगामेदार, कुछ मिनट में ही समाप्त     |     कोर्ट रोड गर्ल्स स्कूल के पास एक्टिवा में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साईखेड़ा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जाँच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     दीपावली से पहले एक्शन में प्रशासन, एसडीएम प्रियंका भलावी ने किया सुल्तानगंज बाजार का औचक निरीक्षण     |     किसानों की समस्याओं को लेकर किसान जागृति संगठन ने सौंपा मांगपत्र, कर्जमाफी से लेकर खाद-बिजली तक उठाए मुद्दे     |     SIR कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं राष्ट्रीय कर्तव्य है     |     त्योहारों के मद्देनजर मिलावट पर सख्ती, जिले में 44 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए     |     धरसींवा में 21 नवंबर से शुरू होगी विधायक की ‘सेवा संवाद यात्रा’, 144 गांवों तक पहुंचेंगे अनुज शर्मा     |     हाईवे-18 पर आस्था, शिक्षा और स्थापत्य कला का अनूठा संगम है ज्ञानोदय तीर्थधाम     |     सर्दी की दस्तक के साथ दाल मिल चौराहे के तालाब में दिखा सफेद पक्षियों का झुंड, प्रवासी पक्षियों की बढ़ने लगी चहलकदमी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811