भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौरे पर मध्यप्रदेश आ रही हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार आज15 नवंबर को मध्यप्रदेश आएंगी. यहां उनका 2 दिन का कार्यक्रम रहेगा. वो पहले शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होंगी उसके बाद भोपाल आएंगी. यहां भी उनका महिला स्व सहायता समूह में शामिल होने का प्रोग्राम है.
महिला स्व सहायता समूह में शामिल होने का प्रोग्राम है.
राष्ट्रपति सबसे पहले 15 नवंबर को शहडोल पहुंचेंगी जहां जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी. जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर शाम तक वो मुर्मू भोपाल आएंगी. यहां राजभवन में उनका रात्रि विश्राम होगा. जानकारी अनुसार 16 नवंबर को राष्ट्रपति भोपाल में महिला स्व सहायता समूह के कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसके बाद वह भोपाल से दिल्ली रवाना होंगी.