Let’s travel together.

शिवराज की बड़ी घोषणा: मप्र के उज्जैन में इसी महीने से महाकाल लोक से शुरू होगी 5G सेवा

0 157

भोपाल । जिओ 5 जी सेवा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है, प्रदेश में इसी माह से 5 जी सेवा शुरू हो जाएगी, जिसकी शुरूआत महाकाल लोक उज्जैन से होगी, जिसके बाद ये सेवा इंदौर, भोपाल और फिर एमपी के सभी शहरों तक पहुंच जाएगी। इस सेवा की शुरूआत होने के बाद प्रदेश में इंटरनेट की स्पीड और भी तेज हो जाएगी, ऐसे में जिस प्रकार ३ जी सेवा लगभग बंद सी हो गई है, वैसे ही सभी मोबाइल और इंटरनेट यूजर्स भी ५ जी पर आ जाएंगे

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को मुंबई में हैं, उन्होंने निवेशकों से चर्चा कर जनवरी माह में इनमें आयोजित होने वाली इन्वेस्टर्स समिट का निमंत्रण दिया ताकि प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा कर विकास को गति दी जा सके।

उज्जैन से शुरू होगी 5 जी सेवा

बताया जा रहा है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की रिलायंस जिओ कंपनी से हुई चर्चा में तय हुआ कि मध्यप्रदेश में इसी माह जिओ 5 जी सेवा की शुरूआत की जाएगी, ये सेवा सबसे पहले उज्जैन महाकाल लोक से शुरू होगी, जिसके बाद इंदौर, फिर भोपाल और अन्य एमपी के शहरों में शुरू किया जाएगा। इस दौरान ये भी तय हुआ कि जिओ 5 जी सेवा महाकाल लोक सहित खजुराहो भेड़ाघाट जैसे पर्यटन स्थलों में पर फ्री वाइफाई जोन लगाए जाएंगे। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा विभिन्न नामी कंपनियों और रियल एस्टेट क्षेत्रों में काम कर रही कंपनियों से चर्चा की।

अनंत अंबानी से मिले सीएम शिवराज:

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में सीएम शिवराज सिंह चौहान मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी से मिले। इस दौरान जिओ 5 जी की शुरूआत को लेकर उनकी चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने महाकाल लोक से जिओ 5 जी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811