Let’s travel together.

हिनोतिया गांव में भट्टे के पास जुआ खेलते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा

0 171

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सलामतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष प्रकार से मुहिम चला रखी है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवानगंज चौकी पुलिस ने जुआ खेलते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार को कस्बा भ्रमण के दौरान थाना क्षेत्र की दीवानगंज चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की हिनोतिया गांव में ईट भट्टे के पास कुछ लोग ताश पत्तों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर के बताए स्थान पर जब पुलिस पहुंची तो पुलिस को देख जुआ खेल रहे लोग भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा लिया जिनके पास से 52 ताश के पत्ते एवं 4300 रुपए ज़ब्त किए। आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।कार्रवाई में दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ,प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, आरक्षक आशीष शर्मा, आरक्षक सूरज वर्मा और आरक्षक अतुल शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811