Let’s travel together.

घोड़ापछाड़ नदी के पास यात्री बस को बचाने में गेहूं से भरा ट्रक खेत में जाकर पलटा, टला बड़ा हादसा

0 157

तेज रफ्तार यात्री बसों पर आरटीओ द्वारा नहीं की जाती कोई कार्रवाई, यात्रियों की जान से किया जा रहा है खिलवाड़

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

भोपाल-विदिशा हाइवे रोड पर यात्री बसें अंधी रफ्तार से चल रही हैं। जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। रायसेन या विदिशा आरटीओ इन बसों पर कार्रवाई करने से कतराते हैं। क्योंकि ये बसें राजनीतिक रसूख वाले नेताओं की बताई जा रही हैं। इन्ही अंधी रफ्तार बस की वजह से सोमवार को एक गेंहू से भरा ट्रक पलट गया। वो तो गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नही हुआ।

जानकारी अनुसार चंदेरी से गेहूं भरकर इंदौर जा रहे ट्रक क्रमांक यूपी 94 टी 5774 भोपाल विदिशा हाईवे के घोड़ापछाड़ नदी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस को बचाने में अनियंत्रित होकर खेत में जाकर ट्रक पलट गया। जहां ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा बाल बाल होते होते बच गया। ड्राइवर को मामूली सी चोट आई है। ट्रक में रखा पूरा गेहूं खेत में जाकर गिर गया। ट्रक चालक कृपाल सिंह ने बताया कि चंदेरी से गेहूं भरकर इंदौर जा रहा था। भोपाल की ओर से आ रही यात्री बस जो तेज रफ्तार गति से आते हुए उसकी ओर आ रही थी। उसने बस को बचाने के लिए रोड के साइड में ट्रक दबाया तो वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर झोल खाकर खेत में जाकर पलट गया। ड्राइवर कृपाल ने बताया कि इस हादसे में उसे मामूली सी चोट आई है। मगर यात्री बस में सवार कई यात्रियों की जान बच गई। एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस पूरे मामले में यह सवाल उठता है कि भोपाल विदिशा हाईवे पर यात्री बसें यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते हुए आए दिन देखी जा सकती हैं । जो तेज रफ्तार गति से एक बस दूसरी बस को ओवरटेक करने के चक्कर में यात्रियों की जान की भी परवाह नहीं करते हैं। इन बसों पर आरटीओ द्वारा कोई रोक-टोक नहीं है। और कभी भी इन बसों की आरटीओ द्वारा जांच नहीं की जाती है। और तो और भोपाल विदिशा हाईवे स्थित कई ढावों पर डबल डेकर और वीडियो कोच बसें भी रूकती है। मगर आरटीओ द्वारा इन बसों की भी जांच नहीं की जाती है। इसी वजह से इन बस ड्राइवरों के हौसले बुलंद हैं। आज एक ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया।

प्रतिदिन हाइवे से निकलती हैं लगभग 100 बसें–
भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग सौ बसें निकलती हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़,छतरपुर, सागर ,बीना ललितपुर , झाँसी से इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डम्फर ईंट, ढोने बाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी डियूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।

इनका कहना है।
शीघ्र ही बसों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाया जाएगा। ऐसे तेज़ रफ़्तार चार्टर्ड बसों पर चालानी कार्रवाई कर समझाईश दी जाएगी।
जीएस तोमर, एसआई थाना सलामतपुर

भोपाल विदिशा हाइवे पर चलने वाली तेज़ रफ़्तार बसों पर कार्रवाई होना आवश्यक है। सलामतपुर रोड से बसें अंधी रफ्तार से निकलती हैं। जिसकी वजह से क्षेत्र में दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। और इसके साथ ही खटारा बसों के परमिट भी निरस्त किए जाएं।
रघुवीर मीणा, सरपंच ग्राम पंचायत रातातलाई।

स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार शिकायत के माध्यम से ज़िम्मेदार अफसरों को इस समस्या से अवगत कराया है। लेकिन समस्या का समाधान कई वर्ष बीतने के बाद भी संभव नही हो सका। और भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के सलामतपुर से अंधी रफ्तार से बसें निकल रही हैं।
बबलू पठान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलामतपुर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |     बाड़ी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, किसानों को मिली सुविधा     |     बुधनी से औबेदुल्लागंज होते हुए भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा, भोजपुर धाम में किया जलाभिषेक     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बनी सहमति     |     शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाए जाएं सभी त्योहार,शांति समिति की बैठक में निर्णय     |     रक्षाबंधन विद इंडियन आर्मी: लायंस क्लब समृद्धि ने भेजीं 1000 राखियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811