Let’s travel together.

एकता दिवस पर सीआरपीएफ जवानों ने निकाली बाइक रैली

0 197

विजय सिंह राठौर रायसेन

रायसेन। स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे देश में 29 अक्टूबर से 31अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों / गतिविधियों का आयोजन कर “राष्ट्रीय एकता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में  ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, बंगरसिया रायसेन द्वारा तिरंगा ग्रुप केन्द्र बंगरसिया से चिकलोद जबलपुर हाईवे-गोहरगंज-भोजपुर होते हुए ग्रुप केन्द्र, बंगरसिया तक बाईक रैली का आयोजन किया गया। इस बाईक रैली में कुल 75 किलोमीटर की दूरी तय की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री जसवीर सिंह संधू पुलिस महानिरीक्षक, मध्य प्रदेश सेक्टर के कर कमलों द्वारा किया गया।

ग्रुप केन्द्र भोपाल में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों के उपस्थिती में किया गया जिसमें श्री दीपक शर्मा, उप महानिरीक्षक, मध्य प्रदेश सेक्टर श्री प्रवीण कुमार, कमाडेंट, मध्य प्रदेश सेक्टर एवं अन्य | अधिकारीगण उपस्थित थे।

श्री जसवीर सिंह संधू पुलिस महानिरीक्षक, प्रदेश सेक्टर द्वारा इस रैली की अगुवाई की गई । उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश की अखंडता और राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण रखने के लिए जन मानस में राष्ट्रवाद तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को और भी ज्यादा जागृत करना था। इस रैली में मध्य प्रदेश सेक्टर कार्यालय ग्रुप केन्द्र भोपाल, रेंज कार्यालय, भोपाल, संयुक्त अस्पताल, भोपाल, 41 बटालियन एवं 107 आर.ए.एफ. बटालियन के अधिकारियों तथा कार्मिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित,126 आवेदनों में से 110 का हुआ त्वरित समाधान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811