आज छठ पूजा का चौथा दिन यानि अंतिम दिन है. सोमवार को प्रात:काल में सूर्योदय होने के साथ उषाकाल का अर्घ्य दिया गया. उगते हुए सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद व्रती प्रसाद खाकर पारण करते हैं, उसके साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया. पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को छठ पूजा के उषाकाल का अर्घ्य दिया जाता है और पारण करके व्रत को पूरा किया जाता है

छठ पूजा 2022 पारण तिथि:पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिाथि का प्रारंभ सोमवार (31 अक्टूबर) को प्रात: 03 बजकर 27 मिनट पर हुआ और यह तिथि आज देर रात 01 बजकर 11 मिनट तक मान्य है. आज सुबह 05 बजकर 48 मिनट से सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग बना. आज उषाकाल अर्घ्य और पारण सर्वार्थ सिद्धि योग में है. सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सफल होते हैं.