Let’s travel together.

ऑपरेशन प्रहार:: जुएं के फड़ पर छापा,नामजद व 7-8 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

0 141

अनुराग शर्मा सीहोर

नसरुल्लागंज में ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलवार देर रात को जुंए के फड़ पर छापामार कार्रवाई करने गई पुलिस पर जुआरियों के द्वारा महिलाओं के साथ मिलकर हमला बोल दिया गया। इस घटना में एक एएसआई सहित दो पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज नगर के सिविल अस्पताल में चल रहा हैं। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है। वही पांच नामजद आरोपी एवं 7-8 अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस के द्वारा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही हैं। पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद सीहोर एवं गोपालपुर का पुलिस बल नसरुल्लागंज थाने में तैनात किया गया हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्यवाही जारी थी। इस संबंध में एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि मंगलवार रात्रि 11 बजे के लगभग हंड्रेड डायल पर इवेंट आया कि रेस्ट हाऊस रोड स्थित सर्वहरा कॉलोनी में जुंआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर से सूचना प्राप्त की और एएसआई मुकेश सिंह राजपूत के नेतृत्व मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे युवकों की चारों तरफ से घेराबंदी की। पुलिस को देख कर वहां पर मौजूद युवकों ने हमला बोल दिया। इस दौरान वहां पर मौजूद महिलाओं के द्वारा भी युवकों का साथ दिया गया और उन्होंने भी वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों की पिटाई की।

इस घटना में एएसआई मुकेश सिंह, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र , आरक्षक विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस पर हुए हमले के बाद थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हमलावारोओ को अपनी गिरफ्त में लिया।पुलिस ने इस मामले में संजय कांचले , रामनारायण कांचले, वीरेंद्र, विजेंद्र, नम्रता, शिवानी, संध्या, संतोष, शिवम्, और अन्य 7 से 8 के खिलाफ धारा 147’148’149’353,332,294,506 के तहत मामला दर्ज किया हैं। पुलिस ने संजय कांचले , रामनारायण कांचले, वीरेंद्र, विजेंद्र को अपनी गिरफ्त में लिया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरदारपुर जनपद की बालोदा पंचायत में स्वच्छता परिसर खुद ही अस्वच्छ     |     किसानों की अनोखी दीपावली: खेतों में जलाए न्याय और श्रद्धांजलि के दीप     |     हाट बाजारों में उमड़ी भीड़, कुम्हारों को बैठकी शुल्क से मिलेगी छूट, बाजार में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय में 9 नवंबर को मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव     |     3 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया होने पर कृषि ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बंद, कई गांवों के किसान प्रभावित     |     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे,हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी     |     दीपावली की पूर्व संध्या पर संकल्प वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, आतिशबाजी कर बांटी खुशियां     |     साईखेड़ा में आधी रात का तांडव टेंट व्यवसायी का आशियाना राख के ढेर में बदला     |     यूपी: सियासी गुलामी और खुदमुख्‍तारी के दावों में फंसा ‘अब्दुल’…! अजय बोकिल      |     दमोह की जलधारा से जीवंत है निदान फॉल कटंगी:सीमावर्ती क्षेत्र में सौंदर्य के अनमोल खजाने     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811