Let’s travel together.

स्व.मुलायमसिंह की अस्थियां गंगा में विलीन,अखिलेश डिंपल समेत पूरे परिवार ने गंगा में बिसर्जित की अस्थियां

0 139

हरिद्वार। नेताजी मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज गंगा में विलीन हो गई. बेटे अखिलेश यादव ने नम आंखों पिता की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कीं. अस्थियों को विसर्जित करते हुए अखिलेश यादव काफी भावुक नजर आए. कार्यक्रम में अखिलेश के डिंपल समेंत परिवार के सभी लोग मौजूद रहें.


अस्थियों के विसर्जन के समय शिवपाल, रामगोपाल,डिंपल,धर्मेंद्र यादव भी मौजूद रहे. पूरा कार्यक्रम हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर हुआ. विधि विधान के साथ सभी रस्मों को अदा किया गया. घाट पर बड़ी संख्या में समर्थक,कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अस्थियों के विसर्जन के बाद से अखिलेश और डिंपल ने गंगा मे डूबकी लगाई और स्नान किया. साथ ही परिवार के सभी सदस्यों ने भी गंगा में डुबकी लगाई. डुबकी के बाद सभी मुख्य रस्में निभाने के बाद से सभी देहरादून के लिए निकल गए जहां से सभी प्लेन से वापस सैफई को उड़ान भरेंगे. इस दौरान अखिलेश यादव काफी भावुक दिखे, नम आखों से बेटे अखिलेश ने पिता की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया.

मुलायम सिंह का पौड़ी से काफी पुराना नाता रहा है. पौड़ी से नेताजी मुलायम सिंह का पारिवारिक संबंध रहा है. दरअसल पौड़ी का किल्बोंखाल गांव सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ससुराल है. पौड़ी का किल्बों खाल गांव डिम्पल यादव का गांव है. वही मुलायम सिंह यादव की दोनों बहुएं उत्तराखंड की मूल निवासी हैं. गौर हो कि हरिद्वार के नमों घाट पर भारी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं का हुजूम देखा गया. चप्पे चप्पे पर सुरक्षा का गहरा पहरा रहा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर     |     17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811