सतीश मेथिल साँचेत रायसेन
देहगांव पुलिस थाने की नकतरा पुलिस चौकी के प्रभारी रवि पटेल और उनके सांथ चौकी स्टाप के सभी साथी गण द्वारा अभियान चला कर नशा मुक्ति और हेलमेट लगाने हेतु लोगों को समझाइस दी गई रविवार को ग्राम नरवर सांचेत और नकतरा में अभियान चलाया गया ।नशा मुक्ति व हेलमेट लगाओ अभियान के तहत दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की समझाइश दी।

न्यायालय एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति व हेलमेट लगाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस ने रविवार को शासकीय माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान चलाया। कार्यक्रम में एसआई रवि पटेल ने स्कूली छात्र छात्राओं को नशा नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करने की बात कही।

थाना प्रभारी ने स्कूल में छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि गुटका, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट आदि नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशा करने से परिवार के साथ साथ समाज का भी विनाश होता है। साथ ही छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट लगाएं। इसके साथ ही दोपहिया वाहन के पीछे बैठने वाली सवारी भी हेलमेट अवश्य लगाएं।ग्राम नरवर में हेलमेट लगाने हेतु जानकारी दी गई एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत जन संवाद किया गया इस ऐ एस आई रवि पटेल हेड सुरेश मेहर के सांथ स्टाप मौजूद रहा