Let’s travel together.

TODAY:: राशिफल 26 जनवरी 2022

0 329

राशिफल

मेष:-26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन राशि के लिए आज का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। अपने पुराने मित्रों से आज वार्तालाप हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आज चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे। जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा, काबू रखें। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे।
वृषभ-वृष राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा। आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी। लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। पद प्रभाव में वृद्धि का योग दिख रहा है।

मिथुन-आप परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिज़ी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहनेवाला है। धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। छात्रों को आज परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है।

कर्क- कर्क राशि वालों को आज अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आज आपका स्वास्थ्य नरम रह सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे। पारिवारिक कलह ख़त्म होंगे। आज के दिन की शुरुआत अच्छी ख़बर से होने वाली है। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। आज भाग्य आपका साथ देगा। तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हे। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।
कन्या- भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला परंतु आपके कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमे थोड़ी राहत आपको आज मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी। आज के दिन आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे।

तुला- तुला राशि वालों के घर में आज प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते है। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

वृश्चिक-दूसरे क्या कह रहे हैं इसे सुनें | अधिकारियों से खास पहचान बनेगी। आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। आज आपके सुयोग्य लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे। आज कोई दान पुण्य भी कर सकते हैं।

धनु- धनु राशि वालों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। जो ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिताएंगे। रिश्तों में कुछ नई ताजगी का अनुभव होगा।
मकर- मकर राशि वालों को राजनीति और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचने में मददगार सिद्ध होगी। खाने-पीने की चीजों के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी।
कुंभ-आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा। छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे परन्तु मन में डर भी बना रहेगा। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे।

मीन-आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। किसी सम्मानित व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के नये रास्ते नजर आएंगे। आज का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बा-मुलाहिजा :: बीजेपी में ‘सामर्थ्य’ का सबक – संदीप भम्मरकर     |     वर्ष-2027 तक देश को फाइलेरिया मुक्त बनाने समन्वित प्रयास करें: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा     |     परीक्षा और करियर – दबाव नहीं, दिशा चाहिए,डर को पीछे छोड़ो, लक्ष्य को आगे रखो     |     हनुमान फेक्ट्री के क्रेन ऑपरेटर आदिवासी युवक की होटल में हत्या     |     महाशिवरात्रि पर गूंजेगा “हर-हर महादेव”, निकलेगी भव्य शिव बारात     |     शासकीय हाई स्कूल  में कक्षा 10वीं विद्यार्थियों का विदाई समारोह  संपन्न     |     मानस के स्वाध्याय से समझें जीवन का वास्तविक अर्थ – पं. रामगोपाल तिवारी     |     इंदौर में कोचिंग टीचर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज     |     दोस्ती का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाली शातिर गैंग को पुलिस ने पकड़ा     |     अज्ञात वाहन की टक्कर गंभीर रूप से तेंदुआ घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811