Let’s travel together.

छेड़छाड़ करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को 01 वर्ष की सजा

0 154

आरोपी पर 1000 रूपये जुर्माना भी

रायसेन। माननीय हर्षराज दुबे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला रायसेन द्वारा आरोपी दीपेश लोधी आ. हल्केराम लोधी, आयु 25 वर्ष, निवासी ग्राम बाबलिया थाना रायसेन जिला रायसेन को छेड़छाड़ के आरोप में दोषसिद्ध पाये जाने पर भा.द.सं. की धारा-354 के अंतर्गत 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं धारा 452 के अंतर्गत 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रूपए अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

इस प्रकरण में राज्य की ओर से सुश्री नेहा दुबे, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला रायसेन द्वारा पैरवी की गई।

प्रकरण के अनुसार फरियादी द्वारा दिनांक 01नवंबर19 को थाना कोतवाली रायसेन में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि वह गुजरी रात 10 बजे ग्राम बाबलिया में अपने घर पर थी पति बाहर गये थे। तभी गांव का दीपेश लोधी घर पर आया और मुझसे बोला कि भैया कहां पर हैं, मैंने कहा कि बाहर गये हैं तो आरोपी ने बुरी नियत से सीना दबाया एवं मेरा हाथ खींचने लगा, जब मैं चिल्लाई तो मेरे सास- ससुर आ गये, जिन्हें देखकर आरोपी दीपेश लोधी भाग गया। भागते समय बोला कि थाने में रिपोर्ट की तो जान से मारकर फेंक दूंगा। पति के घर आने पर पूरी घटना बताई। फरियादिया की उक्त् रिपोर्ट के आधार पर थाना रायसेन में प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध की गयी एवं प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की संपूर्ण विवेचना एवं आवश्य क अनुसंधान उपरांत आरोपीगण के विरूद्ध अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुीत किया गया।

श्रीमती शारदा शाक्य मीडिया प्रभारी जिला रायसेन म.प्र.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811