Let’s travel together.

TODAY:: राशिफल रविवार 02 अक्टूबर 2022

0 108

मेष राशि- घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा। उद्योग-धंधा-नौकरी में अच्‍छी स्थिति है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे।

वृष राशि- स्थिति ठीक है लेकिन घरेलू जीवन थोड़ा बाधित रहेगा। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में परेशानी हो सकती है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

मिथुन राशि- विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और व्‍यापार भरपूर अच्‍छी स्थिति में चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क राशि- बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें लेकिन कोई नई ट्रेनिंग या नई जगह एडमिशन अभी न लें। भावुक मन से कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

सिंह राशि- वाणी अनियंत्रित न होने पाए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कन्या राशि- स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। अंदर बॉडी में कुछ रिएक्‍शन होगा जिसकी वजह से आपका हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति में नयापन होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही स्थ्‍िाति है। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला राशि- अनायास मन परेशान रहेगा। नेत्र पीड़ा, सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक राशि- जोखिम से उबर चुके हैं लेकिन यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। अपमानित होने का भय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है, व्‍यापार भी सही चलता रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

धनु राशि- व्‍यापारिक स्थिति अच्‍छी है। थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

मकर राशि- जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करें। सफेद वस्‍तु मां काली के मंदिर में अर्पित करें। अच्‍छा होगा।

कुंभ राशि- आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में कष्‍ट होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। काल भैरव की अराधना करें

मीन राशि- आप अपने और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रभावित दिख रहा है। नए रोजगार की शुरुआत अभी न करें। सरकारी तंत्र से पंगा न लें। आय में पूरा-पूरा आशावान बने रहें। आय सही चलती रहेगी। सूर्यदेव को जल दें। हरी वस्‍तु का दान करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811