Let’s travel together.

अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ: गैरतगंज में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, निकली भव्य हिन्दू एकता शोभायात्रा

0 51

सैयद मसूद अली गैरतगंज रायसेन

जिले के गैरतगंज नगर मे अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर गुरुवार को नगर में “हिन्दू एकता शोभायात्रा” का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। सकल हिन्दू समाज के तत्वाधान में निकली इस यात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया​।
​

शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के श्री हनुमान मंदिर टेकापार से हुआ​। इस दौरान भक्ति और शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। ​विशेष आकर्षण में नासिक ढोल की विशेष ताल और गूंज ने श्रद्धालुओं में जोश भर दिया​। ​अखाड़ों का प्रदर्शन में ‘दुर्गा अखाड़ा’ (मातृशक्ति) और ‘श्री बजरंग अखाड़ा’ के सदस्यों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया​। ​मातृशक्ति का रूप में छोटी बालिकाओं ने मातृशक्ति का रूप धारण कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई​। वही आयोजन समिति द्वारा अयोध्या के ‘रामलला’ की भव्य प्रतिमा और ‘महाबली हनुमान’ की आकर्षक झांकियां विशेष रूप से सजाई गई थीं​। ​शोभायात्रा के स्वागत के लिए पूरे नगर को भव्य तरीके से सजाया गया था। डीजे और ढोल-ताशों की गूंज के बीच यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड और नंदनी नगर पहुंची​।

नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए यह यात्रा बस स्टैंड स्थित अन्नपूर्णा मंदिर पर संपन्न हुई​।​शोभायात्रा के समापन पर भगवान श्री राम जी की भव्य महाआरती की गई​। इस गरिमामय आयोजन में मुख्य रूप से ​संत श्री सोमदेव जी महाराज​, ​नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई, अशोक ठाकुर मामा, दीपेश तिवारी​, रोहित जैन, जवाहर चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और रामभक्त शामिल रहे। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया​।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811