Let’s travel together.

प्रशासन का लगातार निरीक्षण, स्कूल एवं राशन दुकानों को किया चैक

0 247

अभिषेक असाटी बकस्वाहा

पिछले लंबे समय से विकासखंड के लोगों द्वारा लगातार ज्ञापन दिए जा रहे थे जिसके चलते तहसीलदार श्यामाचरण चौबे अब क्षेत्र में भ्रमण कर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
एक ओर जहां तहसीलदार श्यामाचरण चौबे द्वारा स्कूलों के निरीक्षण कर विद्यार्थियों के शिक्षा का स्तर सुधारने की कोशिश की जा रही है वही मध्यान भोजन में मिलने वाली कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं साथ ही साथ राशन दुकानों से संबंधित ज्ञापनों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में पहुंचकर राशन दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है वही अनियमितताओं को देखते हुए संबंधित को सुधार के लिए निर्देश भी दिए जा रहे हैं
आज तहसीलदार श्यामाचरण चौबे ने निमानी,बाजना समेत कुल 4 स्कूलों के औचक निरीक्षण किए जिसमें बाजना स्कूल के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी मे अनियमितता देखने को मिली तो वही भोजनशाला में कुत्तों का जमावड़ा देखने को मिला

निमानी स्कूल मैं 2 दिन पूर्व हुए निरीक्षण के दौरान शाला प्रभारी कुलदीप प्रजापति उपस्थित नहीं पाए गए थे तहसील द्वारा फोन करने पर जानकारी दी गई थी कि वह उपस्थिति पंजी हस्ताक्षर कर मीटिंग के लिए गए हैं जिसके चलते आज निमानी एकीकृत शासकीय विद्यालय का पुनः निरीक्षण किया गया जिसमे मध्यान भोजन को चेक किया गया जिसमें मेनू के हिसाब से खाना नही बनाया गया साथ ही गुणवत्ता चेक करने पर दाल में सिर्फ पानी देखने को मिला साथ ही साथ कई राशन दुकानों के साथ-साथ पंचायत भवन पहुंचकर रोजगार सहायक और सचिव को भी अपनी पंचायत में बैठने के निर्देश दिए जिससे क्षेत्रीय लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए अपने काम छोड़कर बक्सवाहा मुख्यालय के चक्कर ना काटने पड़े
तहसीलदार ने बताया कि मेरे द्वारा चार स्कूल,राशन दुकान और पंचायत भवनों के निरीक्षण किए गए है कमियां मिलने पर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही आने वाले समय में भी निरीक्षण किए जायेंगे कमियां मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811