Let’s travel together.

पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को पकड़ा

0 149

सत्येंद्र जोशी

रायसेन। पुलिस ने कल रात दो चोरों को पकड़ा था। उनसे गहन पूछताछ करने पर उन्होंने मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया था। जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया है।
चोर कोई भी हो पुलिस के हाथ से बच नहीं सकता। रायसेन पुलिस शहर में हो रही बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर सख्त हो गई है। जहां रात्रि गश्त तेज कर दी गई है, वहीं चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने रात को दो ऐसे चोरों को पकड़ा था जो मोबाइल की चोरियां करते थे। शहर कोतवाली टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि दिनांक 21.09.22 को फरि , मनोज पिता रतन लाल मालवीय नि . रेशम केंद्र रोड वार्ड 14 रायसेन द्वारा रियल मी एवं ओप्पो मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक – 582/22 धारा 457,380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया । उक्त प्रकरण में फरियादी द्वारा करण धुर्वे पिता नाथूराम 20 साल नि . वार्ड 14 रायसेन के द्वारा चोरी करना बताया है जिससे पूछताछ करने पर करण ने सचिन पिता भारत वंशकार उम्र 18 साल नि . वार्ड 14 के साथ मिलकर उक्त दोनों मोबाइल चोरी करना बतायें हैं । उक्त दोनों आरोपियों को गिर . किया गया जिनसे चोरी गये रियल मी , ओप्पो कंपनी के 02 मोबाइल कीमती 24 हजार रूपये बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय रायसेन जेआर पर पेश किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811