Let’s travel together.

बिहान समूह के दीदियों व छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति द्वारा चुने हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

0 250

राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान योजना में वित्तीय अनिमियतता व दोषी अधिकारियों की शिकायत में जांच कर कार्यवाही नही होने पर बिहान समूह के दीदियों व छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति द्वारा चुने हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

जिला पंचायत समिति (अध्यक्ष), माननीय सांसद सुनील सोनी, जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक रायपुर को भी बहुत जल्द ही ज्ञापन सौंपा जाएगा- हुलास साहू

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

समिति के सचिव धर्मेंद्र बैरागी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि राज्य आजिविका मिशन बिहान तिल्दा ब्लाक और धरसींवा ब्लाक में हो रहे भारी वित्तीय गड़बड़ी और समुह के दीदियों के ऊपर हो रहे अति को छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति के साथ समुह की पीड़ित दीदियों ने चुने हुए

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा की विक्रम लोधी ( डी पी एम रायपुर जिला ), दीपा विश्वकर्मा ( एसी क्षेत्रीय समन्वयक बंगोली ) , आनंद भारद्वाज ( बीपीएम तिल्दा ) , वैभव शर्मा ( बीपीएम धरसीवां ) के ऊपर पद व करोड़ों रूपये दुरूपयोग कर भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए उक्त प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने में सहयोग की मांग चुने हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य व भाजपा महिला

मोर्चा अध्यक्ष सोना सोना वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष उतरा कमल भारती, सरपंच टेकारी, जनपद सदस्य टेकारी, सरपंच संघ अध्यक्ष धरसीवा, सरपंच बंगोली, सरपंच रायखेड़ा, सरपंच मुरा, टोकेंद्र गायकवाड़ जनपद सदस्य मुरा से की गई ।

छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति के अध्यक्ष हुलास साहू ने कहा की आजीविका मिशन बिहान योजना में वित्तीय अनिमियतता और अभद्र भाषा का प्रयोग कर अपमानित करने वाले दोषी अधिकारियों और पदाधिकारियों की शिकायत आज से 15 दिन पहले खरोरा थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन दिया था लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नही होने पर हमारे द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों से

मिलकर इस जनहित के मुद्दे एवं पीड़ित दीदियों की लड़ाई में सहयोग करने उन्हें अपनी समस्या और पीड़ा से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंप रहे है। आगे की रणनीति यह है की जिला पंचायत अध्यक्ष को जिला पंचायत समिति के नाम ज्ञापन देंगे, माननीय सांसद सुनील सोनी, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक रायपुर को भी बहुत जल्द ही ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौपने बिहान समुह की पिड़ित दिदियों में गिरिजा बंजारी, बिट्टी नायक, नागेश्वरी पाल, किर्तनी वर्मा, कुंती साहू ,कविता सेन, राजकुमारी, सरस्वती यादव, समिति के कोषाध्यक्ष गोवर्धन पाल उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811