Let’s travel together.

चीता लाने के लिए भारत का विशेष विमान नामीबिया पहुँचा

0 144

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आगामी 17 सितंबर को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे

रंजीत गुप्ता

श्योपुर। नामीबिया से चीतों को भारत लाने वाले विशेष विमान की तस्वीर सामने आई है, जिसमें चीतों की खूबसूरत पेंटिंग की गई है। विमान कंपनी ने इस फ्लाइट को विशेष फ्लैग नंबर 118 दिया है। कंपनी दुनिया में पहली बार चीतों को शिफ्ट करने के लिए फ्लाइट का संचालन कर रही है, ऐसे में यह उनके लिए एक ऐतिहासिक पल है। इस विमान में 8 चीतों को भारत लाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन्हें 17 सितंबर को कूनो अभयारण्य में छोड़ेंगे। विमान चीतों को लेने के लिए पहुंच चुका है, नामीबिया में भारतीय दूतावास ने इस विमान की तस्वीर ट्वीट की है।

विशेष विमान बी 747 जंबो जेट 16 सितंबर शुक्रवार को नामीबिया से 8 चीतों को लेकर भारत के लिए उड़ान भरेगा। विमान कंपनी के मुताबिक रात के समय में उड़ान भरने से चीतों को पहुंचाने में आसानी होगी। यह उड़ान शनिवार 17 सितंबर की सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी और फिर चीतों को हेलीकाप्टर के द्वारा कूनो अभयारण्य ले जाया जाएगा।

चीतों को भारत लाने वाले बोइंग 747 पैसेंजर जंबो जेट को इस तरह परिवर्तित किया गया है कि उसमें पिंजरों को आसानी से रखा जा सके। पिंजरों के बीच इतनी जगह होगी कि उड़ान के दौरान पशु चिकित्सक आसानी से चीतों पर नजर रख सकें। यह विमान 16 घंटे त‍क बिना रुके उड़ान भर सकता है, इसी वजह से यह नामीबिया से उड़ाने भरने के बाद सीधे जयपुर में उतरेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811