Let’s travel together.

भारत की संस्कृति को सजोए रखने के लिए हिंदी का सुदृढ़ होना आवश्यक – एसके शर्मा

0 135

– केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में हिंदी पखवाड़े का आयोजन 14 से 28 सितंबर तक चलेगा

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया है, जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा ने किया।अपने उद्घाटन उद्बोधन में प्राचार्य श्री शर्मा ने कहा कि हिंदी ही भारत को एक सूत्र में पिरो सकती है हिंदी समृद्ध भाषा है जिसने अनेक क्षेत्रीय भाषाओं को अंगीकार किया है। हिंदी गर्व की भाषा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी हिंदी को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। भारत की संस्कृति को सजोए रखने हेतु हिंदी का सुदृढ़ होना आवश्यक है। हिंदी को आगे बढ़ाने का दायित्व नई पीढ़ी पर है ।विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को प्रति वर्ष मनाया जाता है ।
कार्यक्रम समन्वयक मोहन मुरारी मिश्र ने अपने भाषण में विद्यार्थियों से कहा कि हिंदी में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं इसलिए हिंदी में अपना भविष्य तलाशें। कार्यक्रम का विवरण देते हुए श्री मिश्र ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के निर्देशानुसार हिंदी पखवाड़े का आयोजन केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी द्वारा 14 सितंबर से 28 सितंबर तक किया जा रहा है जिसके अंतर्गत हिंदी के प्रति रुचि पैदा करने हिंदी विद्वानों की वार्ताएं, छात्र-छात्राओं के लिए हिंदी काव्य पाठ, निबंध लेखन, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं तथा विद्यालय कर्मचारियों के लिए भी अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी तथा उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालो को 28 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन मधु गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक आर्य ने किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811