Let’s travel together.

डोल ग्यारस पर्व पर शहर में निकली भगवान लड्डू गोपाल की विशाल शोभा यात्रा

0 447

धर्मप्रेमियो ने पुष्‍पवर्षा कर किया भव्य स्वा‍गत
अखाड़ो के प्रर्दशन में एक ओर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ चौधरी तो दूसरी तरफ भाजपा नेता मुदित शेजवार ने दिखाए करतब

सी एल गौर

रायसेन। मंगलवार को जलझूलनी एकादशी डोल ग्या‍रस के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी शहर के विभिन्न मोहल्लो से भगवान लड्डू गोपाल के विमानो की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई इस दौरान भगवान जब शहर की सड़को पर विमान में विराजमान होकर जल विहार करने के लिए निकले वैसे ही काफी संख्या में श्रद्धालु भगवान की पूजा आरती करने एवं एक झलक पाने के लिए घरो से निकलकर बाहर आ गए । लोगो ने भगवान की आरती उतारकर आशीर्वाद‍ लिया विमान शहर के गंज बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रागंण में एकत्रित हुए इसके पश्‍चात विमानो की शोभा यात्रा भोपाल मार्ग, पुरानी कोतवाली, रामजानकी मंदिर, तिपट्टा बाजार होते हुए दुर्गाचौक होकर माता मंदिर चौराहा पर आई जहां श्री हिन्दु उत्स्व समिति के तत्वाूधान में विमानो की शोभा यात्रा का पुष्पो वर्षा कर भव्यग स्वागत किया गया इस मौके पर भाजपा नेता मुदित शेजवार हिउस अध्यक्ष पतिराम प्रजापति द्वारा विमानो की पूजा आरती करते हुए शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर प्रमुखो का सम्मान किया गया।

इस मौके पर पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार यादव,रामकुमार साहू, कन्हैया सूरमा, मनोज अग्रवाल, मोहन चक्रवती,मूलचंद कुशवाह सहित समिति के अनेक पदाधिकरियो ने विमानो का जोरदार स्वागत किया । इसके पश्चात विमानो की शोभायात्रा आशा मेडिकल के सामने पंहुची जहां प्रदेश के स्वाथ्‍य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यंशवत मीणा, गैरतगंज जनपद अध्यमक्ष विजय पटेल, पूर्व नपाध्य क्ष जमना सेन, ब्रजेश चतुर्वेदी, राजेन्द्र सिंह राठौर,धीरेन्द्र सिंह कुशवाह, शिवराज सिंह कुशवाहा, दीपक पडंया सहित अनेक समर्थको ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए भगवान की पूजा अर्चना की इस मौके पर अखाड़े के प्रदर्शन के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ चौधरी ने भी कर्तव्य दिखाए एवं भगवान के विमान के साथ कंधा लगाकर शोभा यात्रा में कुछ दूर तक चले ।ठीक इसी प्रकार से भाजपा नेता मुदित शेजवार ने भी अखाड़ो के प्रर्दशन के दौरान अपनी कला का प्रदर्शन किया ।

विमानो की शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए । विमानो की शोभायात्रा श्री रामलीला गेट से होकर प्राचीन मिश्र तालाब पंहुची जंहा भगवान की विशेष पूजा अर्चना एवं आरती की गई एवं मौजूद श्रद्धालुओ को प्रसादी का वितरण किया गया इस दौरान भगवान को जल विहार कराया गया इसके पश्चाात सभी विमान अपने अपने स्थानो के लिए वापस रवाना हुए इस प्रकार से शहर में डोल ग्यानरस का महापर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811