Let’s travel together.

युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

0 178

बक्सवाहा से अभिषेक असाटी

बाजना थाना के अंतर्गत एक युवक ने पेड़ पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजना निवासी अशोक शुक्ला पिता जगदीश शुक्ला उम्र 25 वर्ष ने पनवाड़ी हार में पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली अशोक शुक्ला के भाई पवन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा भाई लगभग एक माह पहले घर से कहकर गया था कि मैं बाहर मजदूरी करने जा रहा हूं लेकिन वह शराब का ज्यादा आदी था नशे की हालत में पनवाड़ी हार में पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली जब शुक्रवार की सुबह दो लोग अपनी गाय की तलाश में गए तो लोगों ने पेड़ पर एक लाश लटकी हुई देखी जिसकी सूचना बाजना पुलिस चौकी में आकर दी। बाजना थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने मौके पर जाकर मुआयना किया जिसकी पहचान अशोक शुक्ला के रूप में की गई पुलिस ने पंचनामा तैयार कर लाश को पीएम के लिए बक्सवाहा भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने बताया है कि मृतक लगभग 25 दिन से घर पर नहीं था परिवार द्वारा बताया गया कि मृतक शराब का आदी था मृतक की पहचान अशोक शुक्ला की रूप में की गई है मर्ग कायम कर लिया गया है और जांच के बाद सही तथ्य सामने आएंगे और मृतक की लाश काफी पुरानी हो जाने के कारण उसे जानवरों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811