Let’s travel together.

जयंती मनाना तभी सार्थक होगा जब भगवान लवकुश के बताए मार्ग का अनुसरण करे-रामपाल सिंह

0 139

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

महात्मा ज्योतिबा फुले व उनकी पत्नि सावित्री बाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा व उन्नति के लिए अनेक कार्य किए। महात्मा ज्योतिबा फुले कहते थे कि विद्या बिना मति गयी, मति बिना नीति गयी,नीति बिना गति गयी, गति बिना वित्त गया, वित्त बिना शूद गए। इतने अनर्थ एक अविद्या ने किए। इसलिए उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में जो अभूतपूर्व कार्य किए उन्हे भूलाया नही जा सकता है।
यह उद्गार विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने व्यक्त किए।

वह  रॉयल गार्डन मे आयोजित लवकुश जयंती कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम कुशवाहा समाज के प्रदेश महामंत्री गोपाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, आदि ने भी संबोधित किया। प्रारंभ मे मुख्य अतिथि के द्वारा भगवान लवकुश की पूजा अर्चना की गईं। यहां पर समाजजनो के द्वारा मुख्य अतिथि सहित समाज के पदाधिकारियो का फूल मालाओं से स्वागत किया ।


श्री राजपूत ने कहा कि कुशवाहा समाज की प्रतिभाएं देश में समाज का नाम रोशन कर रही है। महिला शिक्षा के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले ने संधर्ष किया है। तथा शिक्षा का अधिकार दिलाया । उनके इस योगदान को विस्मित नही किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उन्होने लोगो से आव्हाना किया कि जयंती मनाना तभी सार्थक होगा जव वह भगवान लवकुश के बताए मार्ग पर चल कर अपने जीवन को सार्थक करे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रदीप कुशवाहा ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नर्वदा प्रसाद कुशवाहा, संभागीय अध्यक्ष बाबू बजरंग कुशवाहा, धर्मदास कुशवाहा, रूपेंद्र कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, रामकिशोर कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा,बलराम कुशवाहा,दिनेश कुशवाहा रूपेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या मैं समाज बंधु उपस्थित हुये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मानस सम्मेलन के विश्राम दिवस पर एक करोड़ भगवन्न राम नाम लेखन का लिया संकल्प     |     कुपोषण की समाप्ति और जागरूकता का संकल्प     |     शिवपुरी की रिंग रोड फाइलों में अटकी, एक साल बाद भी नहीं मिली स्वीकृति     |     कोकलपुर में भीषण जलसंकट,नल जल योजना हुई फेल     |     मौत के गड्ढों में तब्दील हुआ भोपाल-विदिशा हाईवे 18, टोल वसूली जारी लेकिन सड़क बदहाल     |     43 डिग्री की तपिश से बेहाल इंसान ही नहीं वन्यजीव भी तलाश रहे राहत     |     किसानों व आम जनता को परेशान कर रही डबल इंजन सरकार – अनिता शर्मा     |     संघ शिक्षा वर्ग एक साधना स्थली है: प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता     |     मक्सी बस अग्निकांड: मासूम की मौत पर विधायक देवेंद्र जैन ने जताया गहरा शोक, ‘दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई     |     हास्य परिहास के बीच कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिया मूलमंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811